रूस ने Facebook की पेरेंट कंपनी Meta को आतंकी संगठनों में किया शामिल, लगाएं ये आरोप, जानें

रूस ने Facebook की पेरेंट कंपनी Meta को आतंकी संगठनों में किया शामिल, लगाएं ये आरोप, जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच रूस ने के यूएस की टेक कंपनी मेटा के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। फेडरल सर्विस फॉर फाइनेंशियल मॉनिटरिंग के एक डेटाबेस के मुताबिक रूस ने 11 अक्टूबर मंगलवार को फेसबूक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) को आतंकवादी और चरमपंथी संगठनों के लिस्ट में शामिल किया है। इस कंपनी के अंदर इंस्टाग्राम और WhatsApp भी आते हैं।

यह भी पढ़े…MP Weather: 13 अक्टूबर के बाद बदलेगा मौसम, आज इन संभागों में भारी बारिश की चेतावनी, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

इससे पहले मार्च में रूस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चरमपंथी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए बैन कर दिया था। जिसके बाद रूस में चरमपंथी गतिविधियों का दोषी करार करते हुए मास्को की एक अदालत में जून में मेटा की याचिका को खारिज कर दिया गया था। हालांकि मेटा के तरफ से वकील ने भी कहा था की कंपनी किसी प्रकार के चरमपंथी गतिविधियों में शामिल नहीं है और ना ही रूसोफोबिया के खिलाफ था।

यह भी पढ़े…Ram Setu Trailer: अक्षय कुमार की “राम सेतु” के ट्रेलर ने मचाया धमाल, 25 अक्टूबर को फिल्म होगी रिलीज

कोर्ट ने मार्क जुकरबर्ग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह आरोप लगाए की सोशल मीडिया यूजर्स को रूस के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने वाले कंटेन्ट की अनुमति दे रहा है। बता दें की इस साल मार्क जुकरबर्ग को प्रमुख अमेरिकियों की लिस्ट में भी शामिल किया था, जिनकी रूस में एंट्री प्रतिबंधित है। इस लिस्ट अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन का नाम भी शामिल किया था। वहीं एक दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन पर 75 मिसाइल का अटैक किया था। इस दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव और नागरिक स्थानों को निशाना बनाया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews