स्मार्टफोन यूजर्स ध्यान दें, तुरंत डिलीट कर दें ये 12 ऐप्स, वरना होगा बड़ा नुकसान, चोरी हो सकता है पर्सनल डेटा

Android apps alert

Android Apps Alert: गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल पूरी दुनिया में करीब 2 अरब से अधिक लोग कर रहे हैं। एंड्रॉयड यूजर्स Play Store से अपनी जरूरत के हिसाब से ऐप्स डाउनलोड करते हैं। लेकिन जितनी तेजी से तकनीकी विकास हो रहा है उतनी ही तेजी से साइबर क्राइम के मामले भी बढ़ रहे हैं। धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में प्ले स्टोर और थर्ड पार्टी प्लेटफ़ॉर्म पर ऐसे 12 ऐप्स पाए गए हैं, जो Malware से लैस हैं।

स्पाइवेयर से लैस ये ऐप्स चुराते हैं आपका पर्सनल डेटा

बलीपींग कंप्युटर रिपोर्ट के अनुसार साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने “VajraSpy” मेलवेयर से इन्फेक्टेड ऐप्स की लिस्ट जारी है। वज्रास्पाइ एक रिमोट एसेस ट्रोजन है। इन लिस्ट में शामिल 6 ऐप्स को प्ले स्टोर के जरिए हजारों यूजर्स इन्स्टॉल कर चुके हैं। वहीं बाकी 6 ऐप्स थर्ड पार्टी ऐप्स स्टोर में पाएं गए हैं। इन ऐप्स को डाउनलोड करते ही कॉन्टैक्ट, मैसेज, लोकेशन और फाइल की जानकारी लीक हो जाती है। इन सबसे अधिक पाकिस्तानी यूजर्स द्वारा डाउनलोड किया गया है। स्कैमर्स इस डेटा का इस्तेमाल अपने बैंक अकाउंट में सेंध लगाने के भी सकते हैं। साथ ही इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यदि अपने फोन में भी ये ऐप्स हैं तो तुरंत डिलीट कर दें।

ऐप्स के नाम-

  • MeetMe
  • Rafaqat
  • Let’s Chat
  • Chit Chat
  • Privee Talk
  • Quick Chat
  • Yahoo Talk
  • Hello Chat
  • Tik Talk
  • Wave Chat
  • Glow Chat
  • Nidus
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews