WhatsApp पर आ रहे हैं नए फीचर्स, इंटरनेट के बिना भी होगी चैटिंग, जल्द मिलेंगी ये 5 नई सुविधाएं

WhatsApp पर आ रहे हैं नए फीचर्स, इंटरनेट के बिना भी होगी चैटिंग, जल्द मिलेंगी ये 5 नई सुविधाएं

Technology News: यूजर्स की सुविधा और जरूरतों का ख्याल रखते हुए मेटा चैटिंग ऐप पर बदलाव करता रहता है। हाल ही में कुछ फीचर्स को WhatsApp पर शुरू किया गया था। इस साल भी कंपनी ने खास प्लान बनाया है। इन दिनों व्हाट्सएप का नया फीचर्स सुर्खियों में है, जिसका नाम “Proxy” है। अन्य कई फीचर्स भी वर्ष 2023 में प्लेटफॉर्म पर नजर आ सकते हैं। जिससे यूजर्स की सुरक्षा बढ़ेगी। साथ ही चैटिंग का मजा भी बढ़ जाएगा।

ऐसे उठायें प्रॉक्सी फीचर का लाभ

WABetaInfo के मुताबिक प्रॉक्सी फीचर के जरिए यूजर्स एक्सेस ब्लॉक होने के बाद भी Whatsapp का इस्तेमाल कर पाएंगे। यह फीचर हाल ही में रॉल आउट हुआ है। जिसके इन स्टेप्स को फॉलो करके आप एक्टिव कर सकते हैं।

  • सबसे पहले Setting पर जाएं
  • फिर स्टोरेज एण्ड डेटा के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब प्रॉक्सी का विकल्प आएगा, उसपर क्लिक रेन ।
  • यदि प्रॉक्सी ब्लॉक नहीं होगा, तो एक ग्रीन मार्क आएगा, इसका मतलब यह है कि आप बिना इंटरनेट प्रॉक्सी सर्वर के जरिए चैटिंग कर पाएंगे।

वापस आ जाएगा डिलीट हुआ मैसेज

कंपनी फिलहाल डिलीट फॉर मी के अंडो फीचर्स पर काम कर रही है। इसके जरिए डिलीट किये गए मैसेज आप फिर से वापस ला सकते है। इससे उनको फायदा होगा, जो गलती से अपना मैसेज डिलीट कर देते हैं। चुनिंदा यूजर्स के लिए यह उपलब्ध हो चुका है ।

स्टेटस अपडेट्स को कर पाएंगे ब्लॉक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को और भी सुरक्षित बनाने के लिए कंपनी नए फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी प्रकार आपत्तिजनक घटना को देखते हुए स्टेटस अपडेट्स पर भी रिपोर्ट कर पाएंगे। फिलहाल चैट को रिपोर्ट किया जा सकता है।

चैट को करें ट्रांसफर

WhatsApp फिलहाल “Chat Transfer” के फीचर पर काम कर रहा है। इस अपडेट को लेकर गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम द्वारा टेस्टिंग भी जारी है। इसके जरिए यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री को एक डिवाइस से दूसरे एंड्रॉयड डिवाइस तक ट्रांसफ़र कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews