अब नए कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में Audi A4, यहां देखें आकर्षक लुक और फीचर्स

अब नए कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में Audi A4, यहां देखें आकर्षक लुक और फीचर्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। महंगी लक्जरी कार खरीदने के शौक़ीन लोगों के लिए ऑडी (Audi) एक बेहतर ऑप्शन है।  दुनिया में ये कर बहुत पसंद की जाती है , कीमत महंगी होने के बावजूद जर्मनी की इस कार के कद्रदान दुनिया में बहुत लोग हैं।  भारत में भी ऐसे कद्रदानों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

ये हैं नए कलर और कीमत

ऑडी को पसंद करने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कंपनी ने इसे और आकर्षक लुक दिया है। कंपनी ने Audi A4 को आज दो नए रंगों के साथ उतारा (Audi A4 launched in two new colors)  है। ये दो नए कलर हैं टैंगो रेड और मैनहट्टन ग्रे। कंपनी ने इसमें दो नए फीचर्स जोड़े हैं। Audi A4  के प्रीमियम वैरिएंट की कीमत 43,12,000 रुपए है जबकि प्रीमियम प्लस की कीमत 47,27,000 रुपए है वहीं टेक्नोलॉजी वैरिएंट की कीमत 50,99,000 रुपए है।

Audi A4 के फीचर्स

कंपनी ने ऑडी ए4 में केवल दो नए कलर ऑप्शन ही नहीं दिए बल्कि इसमें नए फीचर्स भी जोड़े हैं, इसमें 3D साउंड के साथ प्रीमियम साउंड सिस्टम है, जिसमें 19 स्पीकर के साथ सेंटर स्पीकर और सबवूफर, 3 स्पोक, फ्‍लैट-बॉटम्‍ड, स्‍पोर्ट्स कंटूर लेदर-रैप्‍ड मल्‍टी-फंक्‍शन प्‍लस स्‍टीयरिंगस व्‍हील दिया गया है।

ये भी पढ़ें – गिरावट के साथ बंद हुआ Share Market , देखें कैसा रहा Sensex और Nifty का हाल

इंटीरियर भी बनाया आकर्षक

इसमें माहौल के अनुसार इंटीरियर के लिए 30 कलर ऑप्शन के साथ लाइटिंग, की-लेस एंट्री, वायरलेस चार्जिंग, लेदर एवं लेदरेट अपहोल्‍स्‍ट्री, ऑडी एक्सक्लूसिव पियानो ब्लैक इनलेज प्रीमियम केबिन, पार्क असिस्ट के साथ पार्किंग एड प्‍लस फीचर, ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फीचर के साथ पावर्ड फ्रंट सीटें, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए है।

 ये भी पढ़ें – IMD Alert : महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल

Audi A4 का  इंजन

Audi A4 में 2.0 लीटर का टीएफएसआई (TFSI) इंजन है जो 190 HP (140 किलोवॉट) की पावर जनरेट करता है। कार मात्र 7.3 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 241 किमी प्रति घंटा है। इसका 12 वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम फ्यूल के इस्तेमाल को कम से कम करता है।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : IRCTC ने रद्द की 216 ट्रेन, अपनी टिकट एक बार जरूर देख लीजिये

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews