Star Health के ग्राहकों पर मंडराया बड़ा खतरा! 3.1 करोड़ लोगों का डेटा हो गया लीक, पढ़ें यह खबर

यदि आप स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के ग्राहक हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के करोड़ों ग्राहकों का संवेदनशील डेटा लीक हो गया है।
Star Health के ग्राहकों पर मंडराया बड़ा खतरा! 3.1 करोड़ लोगों का डेटा हो गया लीक, पढ़ें यह खबर

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के ग्राहकों के लिए एक बड़ी जानकारी सामने आई है जिसके चलते ग्राहकों में चिंता देखने को मिल रही है। दरअसल कंपनी के 3.1 करोड़ यूजर्स का संवेदनशील डेटा कथित तौर पर लीक हो जाने की जानकारी सामने आई है। बता दें कि दो सप्ताह पहले, कंपनी द्वारा टेलीग्राम पर एक अज्ञात हैकर के खिलाफ डेटा ब्रीच की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

वहीं अब बुधवार को एक वेबसाइट का खुलासा किया गया है, इस दौरान दावा भी किया गया है कि यह साइट स्टार हेल्थ के लाखों ग्राहकों का डेटा बेच रही है। हालांकि यह खबर बाहर आने के बाद से ही कई ग्राहकों के बीच अब इसे लेकर चिंता बढ़ गई है।

इस हैकर ने किया हैक

दरअसल कंपनी के इस डेटा की कीमत $150,000 बताई जा रही है। वहीं यह वेबसाइट एक हैकर, जिसे xenZen के नाम से जाना जाता है, द्वारा बनाई गई है। जानकारी के मुताबिक हैकर ने दावा किया है कि उसके पास कुल 3.12 करोड़ यूजर्स की जानकारी है, जिसमें पैन कार्ड डिटेल्स, घर के पते और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी शामिल हैं। इसके साथ ही वेबसाइट ने यह डेटा $150,000 में बिक्री के लिए पेश किया है।

वेबसाइट पर हैकर ने बड़ा दावा किया

जानकारी के मुताबिक वेबसाइट पर हैकर ने बड़ा दावा किया है दरअसल उसने कहा है कि, “मैं Star Health India के सभी ग्राहकों और उनके इंश्योरेंस क्लेम की जानकारी लीक कर रहा हूं।” दरअसल हैकर ने यह भी दावा किया है कि यह लीक खुद स्टार हेल्थ और उससे जुड़ी अन्य कंपनियों द्वारा प्रायोजित है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वही व्यक्ति है जिसके खिलाफ पहले भी कंपनी ने मामला दर्ज कराया था।

500 रैंडम यूजर्स का सैंपल डेटा भी जारी किया

दरअसल हैकर द्वारा अपने दावे को मजबूत करने के लिए 500 रैंडम यूजर्स का सैंपल डेटा भी जारी किया गया है। वहीं इसमें कुछ सरकारी अधिकारियों की जानकारी भी शामिल बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डेटा जुलाई 2024 तक का है। वहीं इसके अलावा, हैकर ने लीक की प्रमाणिकता साबित करने के लिए कुछ वीडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews