BSNL 5G Services: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अप्रैल 2024 तक लॉन्च करेगी 5G सर्विस, पढ़ें यहां

BSNL 5G Services: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अप्रैल 2024 तक लॉन्च करेगी 5G सर्विस, पढ़ें यहां

BSNL 5G Services : Airtel और Jio पहले ही अपनी 5G सेवाओं को देश के प्रमुख शहरों में लांच कर चुके है। इसी दिशा में अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी अपनी 5G सर्विसेज को लॉन्च करने की तैयारियां कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली  जानकारी के मुताबिक, यूनियन आईटी एंड टेलीकॉम मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया है कि BSNL की तरफ से 5G सर्विस लॉन्च करने तैयारियों तेज कर दी गई है और साल 2024 के अप्रैल तक 5G सर्विसेज शुरू कर दिया जाएगा।

5G में होगा अपग्रेड

फिलहाल, कंपनी की तरफ से 4G लांच करने पर ध्यान दिया जा रहा है। बीएसएनल 4G नेटवर्क लॉन्च होने के 1 साल के अंदर ही इसे 5G में भी अपग्रेड कर दिया जाएगा। अश्विनी वैष्णव के अनुसार, बीएसएनल का 5G मार्च या अप्रैल 2024 से उपलब्ध होगा. नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है।

Airtel और Jio को कड़ी टक्कर

Airtel और Jio 5G सर्विस को उड़ीसा में पेश करने के दौरान अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पूरे उड़ीसा में बीएसएनल 5G सर्विसेज अगले 2 साल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। बीएसएनल 5G सर्विसेज लॉन्च होने के बाद एयरटेल और जियो को कड़ी टक्कर मिलेगी।

5G प्लान लेने की कोई जरूरत नहीं

एयरटेल और जियो ने भारत में अक्टूबर में ही 5G सर्विसेस को लांच किया था। जिसके बाद दोनों ही कंपनियां देश के कई बड़े -बड़े शहरों में 5G सर्विसेज उपलब्ध करवा चुकी है। 5G सर्विसेज यूज करने के लिए आपके पास एलिजिबल स्मार्टफोन और टेलीकॉम प्लान होना जरूरी है। बता दें 5G सर्विस यूज करने के लिए आपके पास एलिजिबल स्मार्टफोन और टेलीकॉम प्लान होना जरूरी है। हालांकि, इसके लिए आपको कोई 5G प्लान लेने की जरूरत नहीं है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews