BSNL ने यूजर्स को दिया बड़ा Diwali Offer, अब महज 1899 में होगा 365 दिनों के लिए रिचार्ज, 600 GB डेटा भी मिलेगा

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा दिवाली ऑफर पेश किया है। दरअसल देश की सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL द्वारा अपने ग्राहकों को 365 दिनों वाले रिचार्ज प्लान पर पूरे 100 रुपये की छूट दी जा रही है। ऐसे में यदि आप भी एक BSNL यूजर है तो आप इस शानदार ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
BSNL ने यूजर्स को दिया बड़ा Diwali Offer, अब महज 1899 में होगा 365 दिनों के लिए रिचार्ज, 600 GB डेटा भी मिलेगा

BSNL ने दिवाली के इस शानदार अवसर पर अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल यदि आप एक BSNL यूजर्स में से एक हैं तो आपको इयरली रिचार्ज प्लान में छूट मिलने वाली है। BSNL ने दिवाली ऑफर में अपने ग्राहकों को 365 दिनों वाले रिचार्ज प्लान पर पूरे 100 रुपये की छूट दी है। ऐसे में आप भी इस शानदार ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

दरअसल दिवाली के इस शुभ अवसर पर हर कंपनी अपने ग्राहकों को तोहफा दे रही है। इसी के चलते BSNL ने भी अपने ग्राहकों को यह बड़ा तोहफा दिया है। एक तरफ जहां दूसरी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी की है तो वहीं BSNL ने अपने रिचार्ज प्लान में कमी करके ग्राहकों को लुभाने का प्रयास किया है।

जानिए BSNL का 1999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान क्या है?

जानकारी के मुताबिक BSNL द्वारा 1999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान पर 100 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। BSNL द्वारा दिए जाने वाले इस डिस्काउंट के बाद अब आप मात्र 1899 रुपये में यह रिचार्ज करा सकते हैं। इस रिचार्ज में अब आपको 1899 रुपये में ही कई बेनिफिट्स मिलने वाले हैं। इसके साथ ही इस शानदार रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों के लिए रहने वाली है। यानी आप मात्र 1899 रुपये में ही सालभर के लिए रिचार्ज करवा सकते हैं। वहीं इस रिचार्ज के चलते कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।

जानिए इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स

वहीं इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले फायदे की बात करें तो इसमें BSNL द्वारा 365 दिनों की वैधता दी जा रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को इस रिचार्ज प्लान में 600GB जीबी डेटा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इतना ही नहीं यूजर्स इस रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग भी कर सकेंगे। जबकि इस रिचार्ज प्लान को Airtel के 1999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान से कम्पेयर करें तो Airtel में आपको महज 24 जीबी डेटा मिलता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews