BSNL की 5G सर्विस लाने की तैयारी हुई तेज! करोड़ों यूजर्स को कंपनी दे रही बड़ी खुशखबरी

BSNL अपने करोड़ों यूजर्स को एक बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। दरअसल जल्द ही BSNL अपनी 5G सेवा शुरू कर सकती है। इस खबर में जानिए कब हो सकती है इसकी शुरूआती।
BSNL की 5G सर्विस लाने की तैयारी हुई तेज! करोड़ों यूजर्स को कंपनी दे रही बड़ी खुशखबरी

भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) जल्द ही अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। दरअसल कंपनी जल्द ही 5G सेवाओं की शुरुआत करने जा रही है। जानकारी के अनुसार इस नई तकनीक के आगमन के साथ ही, भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एक नया युग शुरू हो रहा है, और BSNL भी अब बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल होने जा रही है।

दरअसल हाल ही में, जब प्रमुख निजी टेलीकॉम कंपनियों जैसे Airtel, Jio और Vodafone Idea ने अपने रिचार्ज प्लान्स की दरें बढ़ाई हैं, तब से BSNL के प्रति उपभोक्ताओं का रुझान तेजी से बढ़ा है। वहीं अब कंपनी अपने ग्राहकों को किफायती और हाई क्वालिटी वाली सेवाएं देने का विचार कर रही है, और 5G सेवा की शुरुआत अब इसी दिशा में BSNL का एक बड़ा कदम है।

5G सेवाओं को लेकर तैयार BSNL

गौरतलब है कि BSNL इस समय अपने 4G नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। वहीं कंपनी ने पहले ही देश के कई हिस्सों में 4G सेवाएं शुरू भी कर दी हैं। इसके बाद अब 5G सेवाओं को लेकर भी BSNL ने अपनी योजनाओं पर से पर्दा उठा दिया है। जानकारी के अनुसार BSNL की 4G तकनीक को सीधे 5G में अपग्रेड करना संभव है, जिससे कंपनी के लिए 5G नेटवर्क की शुरुआत न तो बहुत मुश्किल होगी और न ही अधिक महंगी।

इस समय शुरू हो सकती है 5G सेवा

वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो BSNL के आंध्र प्रदेश के प्रमुख महाप्रबंधक एल श्रीनु ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि कंपनी 2025 में संक्रांति तक पूरे देश में 5G सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है। वहीं इसके तहत BSNL अपने मौजूदा 4G नेटवर्क को ही 5G में अपग्रेड करने जा रही है। दरअसल इस प्रक्रिया से न केवल उपभोक्ताओं को तेज और किफायती इंटरनेट सेवाएं प्राप्त होंगी, बल्कि BSNL को निजी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का भी अवसर मिलेगा।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के साथ मिलकर किया जाएगा यह काम

दरअसल BSNL के 5G लॉन्च की एक प्रमुख विशेषता यह है कि कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) द्वारा प्रदान की गई तकनीक का उपयोग कर रही है, जो पहले से ही उसकी 4G सेवाओं का समर्थन कर रही है। ऐसे में इस तकनीक को 5G में अपग्रेड करना बेहद सरल है। इसका सीधा अर्थ है कि BSNL को अपने नेटवर्क को 5G में बदलने के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews