Twitter Rules: एलन मस्क का नया ऐलान, यूजर्स के लिए ट्वीट लिमिट जारी, जल्द बढ़ेंगे चार्जेस

Twitter Rules

Twitter Rules: एलन मस्क ने जबसे ट्विटर की कमान संभाली है, वो कोई ना कोई नया ऐलान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीते दिन उन्होंने एक और अनाउंसमेंट किया है, जिसके बाद अब टि्वटर यूजर्स के ट्वीट देखने की संख्या को लिमिटेड कर दिया गया है। इसी के साथ जल्द ही रेट लिमिट बढ़ाए जाने की घोषणा भी की गई है।

एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा कि डेटा स्क्रैपिंग और मैनिपुलेशन से निपटने के लिए यह अस्थाई सीमा लागू की गई है। जिसके बाद वेरिफाइड अकाउंट 10 हजार, अनवेरिफाइड अकाउंट 1000 और नए अनवेरिफाइड अकाउंट 500 ट्वीट रोजाना पढ़ सकेंगे।

2 बार बढ़ी लिमिट

  • एलन मस्क ने ट्वीट रीडिंग की इस लिमिट को दो बार अपडेट किया है। पहले  ट्वीट में एलन मस्क ने जानकारी देते हुए कहा कि वेरिफाइड अकाउंट 1 दिन में 6 हजार पोस्ट, अनवेरिफाइड अकाउंट 600 और नए अनवेरिफाइड अकाउंट 300 ट्वीट पढ़ सकेंगे।
  • दूसरा ट्वीट अपडेट करते हुए बताया गया कि वेरिफाइड अकाउंट 8 हजार, अनवेरिफाइड अकाउंट 800 और नए वेरिफाइड अकाउंट 400 ट्वीट पढ़ सकेंगे।
  • तीसरे ट्वीट में अब ये लिमिट वेरिफाइड के लिए 10 हजार, अन वेरिफाइड के लिए 1 हजार और नए अन वेरिफाइड के लिए 500 कर दी गई है।

रेट लिमिट की चेतावनी

एलन मस्क के ऐलान से पहले कई ट्विटर यूजर को अकाउंट फॉलो करने या फिर ट्वीट करने में परेशानी आने जैसी समस्याओं की शिकायत करते हुए देखा गया। यूजर्स का कहना था कि उन्हें लगता है कि ये रेट लिमिट पार होने की चेतावनी है और उन्होंने रेट को पार कर लिया है इसलिए ये परेशानी हो रही है।

लॉगिन करना आवश्यक

शुक्रवार को भी यूजर्स के लिए एक अस्थाई नियम जारी किया गया था और उन्हें यह बताया जा रहा था कि अगर वह ट्वीट देखना चाहते हैं तो उन्हें लॉग इन करना होगा। वेरीफिकेशन बैज के तौर पर पहचाने जाने वाला ब्लू टिक जहां पहले ट्विटर द्वारा मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाता था। उसके लिए एलन मस्क ने अब पैसे लेना शुरू कर दिए हैं। वो लगातार माइक्रो ब्लॉगिंग साइट में कोई ना कोई बदलाव कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews