एलन मस्क का सपना चकनाचूर, महत्वकांशी प्रोजेक्ट स्टारशिप बूस्टर रॉकेट आग लगने से तबाह, देखे वीडियो

एलन मस्क का सपना चकनाचूर, महत्वकांशी प्रोजेक्ट स्टारशिप बूस्टर रॉकेट आग लगने से तबाह, देखे वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के लिए मौजूदा समय शायद अच्छा नहीं चल रहा है। ट्विटर डील रद्द होने की कगार पर कड़ी है और इधर मस्क का महत्वकांशी प्रोजेक्ट आग में झुलस गया। दरअसल, स्पेसएक्स द्वारा विकसित किया गया एक बूस्टर रॉकेट सोमवार को टेक्सास में ग्राउंडटेस्ट फायरिंग के दौरान आग लगने के कारण हुए विस्फोट में फट गया। हालांकि, इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। इस टेस्टिंग की नासा स्पेसफ्लाइट (NASA Spaceflight) वेबसाइट द्वारा लाइवस्ट्रीमिंग की जा रही थी, जिसमें तत्काल किसी को नुकसान पहुंचने के फुटेज सामने नहीं आए है।

लेकिन कहीं ना कहीं इससे अगली पीढ़ी के स्टारशिप अंतरिक्ष यान के इस साल के अंत में स्टारशिप को कक्षा (Orbit) में लॉन्च करने के उद्देश्य को अवश्य झटका लगा है। मस्क ने टेस्टिंग फेल होने के बाद ट्वीट कर लिखा, “हां, ये वास्तव में अच्छा नहीं है। टीम नुकसान का आकलन कर रही है।” ये विस्फोट सुपर हेवी बूस्टर 7 प्रोटोटाइप (Super Heavy Booster 7 Prototype) में टेस्ट रन के दौरान हुआ।

हालांकि, अभी तक ग्राउंडटेस्ट फायरिंग के दौरान हुए विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है। इस दौरान रॉकेट बूस्टर ने टेक-ऑफ किया ही नहीं, उसमें सीधे खड़े-खड़े ही आग लग गई। टेक्सास के बोका चीका में बूस्टर के एक दिन के स्थिर अग्नि परीक्षण मिशन के बीच ये हादसा हुआ। यह आगामी अनक्रूड कक्षीय परीक्षण उड़ान (Uncrewed Orbital Test Flight) में इस्तेमाल के लिए 33 रैप्टर (33 Raptor) इंजनों की एक व्यूह (Array) से लैस है, जिसे मस्क इसी साल के अंत तक शुरू करने की उम्मीद कर रहे थे।

ये भी पढ़े … ‘द ग्रेट खली’ ने टोल प्लाजा कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, देखे वीडियो

आपको बता दे, इससे पहले भी, 2020 के अंत और 2021 की शुरुआत में, स्पेसएक्स ने उच्च ऊंचाई वाले परीक्षण लॉन्च की श्रेणी में स्टारशिप के चार प्रोटोटाइप खो दिए थे। पिछली स्टारशिप वापसी में लैंडिंग के दौरान एक विस्फोट से नष्ट हो गई थी। हालांकि, स्टारशिप प्रोटोटाइप ने आखिरकार मई 2021 में सुरक्षित लैंडिंग की। मस्क ने स्टारशिप मानव अंतरिक्ष यात्रा को अधिक किफायती और नियमित बनाने के इरादे से तैयार किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews