31 जनवरी के बाद काम नहीं करेगा FASTag, आज ही कराएं केवाईसी, जानें पूरी प्रक्रिया

FASTag

FASTag: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से FASTag की सुविधा काफी समय पहले शुरू की गई है। अब हाईवे अथॉरिटी की ओर से एक वाहन एक फास्टैग की सुविधा पर जोर दिया जा रहा है। ऐसा एक ही फास्टैग के कई वाहनों पर हो रहे उपयोग पर रोक लगाने के लिए किया जा रहा है। अब जो नए निर्देश जारी किए गए हैं उसके मुताबिक 31 जनवरी को उन फास्टैग को ब्लॉक कर दिया जाएगा, जिनकी केवाईसी पूरी नहीं हुई है। बिना केवाईसी के फास्टैग या तो बैन कर दिए जाएंगे या फिर उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसकी केवाईसी के संबंध में जानकारी होना चाहिए और आप ऑनलाइन इसे पता लगा सकते हैं।

चेक करें FASTag स्टेटस

  • अगर आप अपने फास्टैग का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट fastag.ihmcl.com पर जाना होगा।
  • जैसे ही वेबसाइट खोलेंगे आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। अगर पासवर्ड पता ना हो तो आप ओटीपी बेस्ड वेरिफिकेशन भी कर सकते हैं।
  • लॉग इन करने के बाद डैशबोर्ड का मेनू सेलेक्ट करें और वहां दिया गया माय प्रोफाइल ऑप्शन खोलें।
  • माय प्रोफाइल ऑप्शन सेलेक्ट करने पर आपको यहां सारी जानकारी दिख जाएगी। यह भी पता चल जाएगा कि आपकी केवाईसी अपडेट है या फिर नहीं है।

लगेंगे ये दस्तावेज

अगर आप फास्टैग की केवाईसी करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने केवाईसी डॉक्यूमेंट, पासपोर्ट साइज फोटो, और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट अपने पास रखना होगा।

ऐसे करें KYC अपडेट

अगर आपकी केवाईसी अपडेट है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर केवाईसी अपडेट नहीं है तो आपको इसे तुरंत ही अपडेट कर लेना चाहिए। आप यह किस तरह से करेंगे चलिए यह जानते हैं।

  • आपको माय प्रोफाइल ऑप्शन के प्रोफाइल सब सेक्शन में जाना होगा।
  • यहां जाने के बाद आपको कस्टमर टाइप सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद यहां मांगे जा रहे आईडी प्रूफ और अन्य दस्तावेज सबमिट कर दें।
  • यहां आपको ज्यादा कुछ नहीं लगेगा बस आपका पासपोर्ट साइज फोटो और वह डॉक्यूमेंट जमा करना है जिससे आपका एड्रेस का प्रूफ मिल सके।
  • इतना करते ही आपकी केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews