Flying Bike: अब आसमान में उड़ेगी बाइक, सामने आई तस्वीर, जानें कीमत और खासियत

Flying Bike: अब आसमान में उड़ेगी बाइक, सामने आई तस्वीर, जानें कीमत और खासियत

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। अपने अब तक उड़ने वाली बाइक का नाम ही सुना होगा या फिर फिल्मों में देखा होगा। लेकिन अब असल दुनिया में भी फ्लाइंग बाइक (Flying Bike) आ चुकी है। उड़ने वाली इस बाइक का सपना जापान की कंपनी एयरविंस ने सच कर दिखाया है। अमेरिका के डेट्रोइट शहर में सयोजित हुए ऑटो शो में इस बाइक से पर्दा उठाया गया है। बाइक नाम एक्स टूरिज़्म रखा गया है। आप इसे होवरबाइक के नाम से भी बुला सकते हैं।

यह भी पढ़े… SSC CGL Recruitment: कई पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें आयु-पात्रता

यह बाइक 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से करीब 40 मिनट तक उड़ सकती है। इसका लुक भी काफी आकर्षक है, काफी हद तक यह बाइक स्पोर्ट्स बाइक का लुक देता दी। कंपनी ने इसका निर्माण चालक के आराम को देखते हुए किया है। मौजूदा मॉडल पेट्रोल पर आधारित है। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर कई अन्य प्लांस भी बनाए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इस बाइक के छोटे मॉडल और इलेक्ट्रिक मॉडल पर भी विचार कर रही है।

इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 2-3 साल का समय लग सकता है। 2025 तक ककंपनी अपने नए मॉडल से पर्दा हटा सकती है। नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से कम हो सकती है। फिलहाल बाइक की बिक्री जापान में हो रही है। कीमत की बात करें तो भारतीय करेंसी के हिसाब से बाइक की कीमत 6 करोड़ रुपए तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews