
Electric Car
Electric Car : इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। हर कोई पेट्रोल वाहन छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख करने लगा है। सबसे ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं। इतना ही नहीं हर कंपनी इलेक्ट्रिक कार बनाने का काम कर रही है। कई जगहों पर इलेक्ट्रिक स्टेशन भी खोले जा चुके हैं। हाल ही में शाओमी कंपनी भी एक इलेक्ट्रिक कार बना रही है।
अब तक आपने शाओमी कंपनी का नाम से स्मार्टफोन के लिए ही सुना होगा लेकिन यह कंपनी जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है। शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार दिखने में बेहद ही खूबसूरत है। कार मॉडल MS11 टेस्टिंग मोड पर चल रहा है। जल्द ही लोगों के बीच इस कार को पेश किया जाएगा। उससे पहले चलिए जानते हैं इस कार की खासियत क्या है?
जानें Electric Car की खासियत

हाल ही में आटोमोटिव ब्लॉगर चांग यान ने हाल ही में Xiaomi MS11 के कुछ कथित टेस्ट की तस्वीरें शेयर की है। जो वायरल हो रही है। इस कार की कुछ प्रमुख विशेषताएं भी सामने आए हैं जिसमें बताया जा रहा है कि MS11 में फस्टबैक होगा जो 19 इंच व्हील रिम्स के साथ स्टाइलिश डिजाइन होगा। इतना ही नहीं चार्जिंग पोर्ट के पीछे स्थित होगा। ये कार अलग अलग कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है।
पहले में ये 400V वर्जन होगा। जिसमें BYD लिथियम आयरन फॉस्फेट ब्लेड बैटरी दी जाएगी। वहीं दूसरे में 800V वर्जन होगा जिसमें CATL टर्नरी किरिन बैटरी दी जाएगी। इस कार में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। इसमें इन-हाउस AI और सेल्फ-ड्राइविंग कैपेसिटी दी गई है। ये कार दिखने में बेहद सुन्दर है। लोग इस कार की तस्वीरें देख कर बेहद खुश हो रहे हैं।
