Google Inactive Accounts: गूगल का बड़ा फैसला, ऐसे अकाउंट्स हो जाएंगे बंद, पढ़ें पूरी खबर

Google Inactive Accounts: गूगल का बड़ा फैसला, ऐसे अकाउंट्स हो जाएंगे बंद, पढ़ें पूरी खबर

Google Inactive Accounts: गूगल द्वारा संचालित विभिन्न प्लेटफॉर्म्स जीवनशैली का हिस्सा बन चुके हैं। जिसमें Gmail, ड्राइव, Docs, यूट्यूब, गूगल Meet, गूगल फ़ोटोज़ और कैलेंडर भी शामिल हैं। मंगलवार को कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से बड़ी घोषणा कर दी है। ऐसे अकाउंट्स को बंद करने का निर्णय लिया गया है, जो पिछले 2 सालों से निष्क्रिय पड़े हैं। दिसंबर, 2023 से यह प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

गूगल ने फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि हैकिंग जैसे साइबर क्राइम कम हो। बता दें कि ये नियम केवल पर्सनल अकाउंट्स पर लागू होगी। स्कूल, यूनिवर्सिटी और बिजनेस अकाउंट पर इसका कोई असर नहीं होगा। यूजर्स को वर्तमान समय से लेकर दिसंबर तक कई बार ईमेल के जरिए अकाउंट को डिलीट करने से पहले नोटिफिकेशन भेजे जाएंगे। ताकि वे अपना गूगल अकाउंट एक्टिव कर पाएं। इतना ही कंपनी गूगल वर्कस्पेस के कंटेन्ट को भी रिमूव कर देगी।

कंपनी के मुताबिक ऐसे कहते अक्सर असुरक्षित होते हैं, इसका उपयोग पहचान की चोरी से लेकर स्पैम के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। गूगल ने निष्क्रिय अकाउंट को डिलीट होने के बाद यूजर्स के नाम के साथ क्या होगा, इससे जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। बता दें कि हाल ही में एलॉन मस्क ने निष्क्रिय ट्विटर खातों को शुद्ध करने और यूजर्स के नामों को Recycle करने की घोषणा की थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews