सट्टेबाजी पर केंद्र सरकार सख्त, महादेव ऐप समेत 22 अवैध बेटिंग ऐप्स और वेबसाइट पर लगा प्रतिबंध, आदेश जारी, पढ़ें पूरी खबर

Betting apps

Illegal Betting Apps Blocked: भारत में अवैध सट्टेबाजी को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। 22 ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स और वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश आईटी मंत्रालय द्वारा किया गया है। इस लिस्ट महादेव बुक बेटिंग ऐप और रेड्डीअन्नाप्रिस्टो भी शामिल हैं।

कार्रवाई की वजह

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापेमारी और सिंडीकेट के खिलाफ ईडी के एक्शन और जांच के बाद की गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर के मुताबिक छतीसगढ़ सरकार के पास आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत अवैध एप्लीकेशन और वेबसाइट को बंद करने की अपील करने की शक्ति थी। लेकिन भूपेश बघेल सरकार के ऐसा नहीं किया। ईडी का अनुरोध प्राप्त होने के बाद इसे संज्ञान में लेते हुए एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई मंत्रालय द्वारा की गई है।

महादेव बेटिंग ऐप मामला

बता दें कि महादेव सट्टेबाजी ऐप लंबे समय से सुर्खियों में है। छतीसगढ़ सरकार ने दावा किया है कि इसपर करीब 1.5 सालों के जांच चल रही है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 508 करोड़ रुपये भी ईडी को दे चुके हैं, जिसका दावा प्रवर्तन निदेशालय से खुद किया है। ईडी रेड के बाद महादेव बुक के गैरकानूनी संचालन का खुलासा हुआ था। इसके प्रोमोटर रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews