सोशल मीडिया Influencer के लिए सरकार का नया प्लान, करना होगा इन नियमों का पालन, यहाँ जानें डीटेल

सोशल मीडिया Influencer के लिए सरकार का नया प्लान, करना होगा इन नियमों का पालन, यहाँ जानें डीटेल

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। आजकल इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब समेत अन्य कई सोशल मीडिया (Social Media Influencer) प्लेटफॉर्म लोगों को प्रभावित करने का सबसे बड़ा माध्यम बन चुके हैं। करोड़ों और लाखों की तादाद में लोग जनता को प्रभावित कर रहे हैं। सोशल मीडिया कंटेन्ट के कारण कई सेलिब्रिटी मशहूर भी हो चुके हैं। लेकिन बहुत जल्द सरकार सोशल मीडिया infulencer के लिए नई गाइडलाइन जारी कर सकती है।

यह भी पढ़े… Ration Card : लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, सितंबर में उपलब्ध होगी फ्री राशन सुविधा, इस तरह मिलेगा लाभ

रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले 10 दिनों के अंदर सरकार नए निर्देश जारी कर सकती है। इसका मतलब यह है की अब सोशल मीडिया influencer को कुछ नियमों का पालन करना होगा। इसमें कई सोशल मीडिया सेलिब्रिटीज को भी शामिल किया गया है। नियमों का पालन ना करने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़े… Vaman Jayanti 2022 : दो पग में नापा धरती-आकाश तीसरे में तोड़ा अहंकार, वामन जयंती आज

रिपोर्ट्स के मुताबिक नियमों का पालन ना करने पर सोशल मीडिया influencer कर 10 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। केंद्र सरकार से की तरफ से जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक पेड कंटेंट्स का प्रमोशन करने से पहले लोगों को इस बारे में डिस्क्लेमर भी देना पड़ेगा। यदि नियमों का पालन नहीं होता है तो CCPA सख्त एक्शन लेगा। ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews