e-bike लाने की तैयारी में Honda, अगले कुछ वषों में 10 मॉडल आएंगे मार्केट में

e-bike लाने की तैयारी में Honda, अगले कुछ वषों में 10 मॉडल आएंगे मार्केट में

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  दो पहिया वाहन बनाने वाली दुनिया की बड़ी कंपनियों में से एक Honda भी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल (honda electric vehicle)  सेगमेंट में उतर रही है। कंपनी आने वाले कुछ वर्षों में अलग अलग मॉडल को 10 e-bike मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है।

मार्केट रिपोर्ट्स के अनुसार Honda दो साल बाद 2024 में दो इलेक्ट्रिक बाइक से शुरुआत करेगी और फिर 2025 तक इसके 10 मॉडल मार्केट में लॉन्च होंगे। जानकारों के मुताबिक Honda जो इलेक्ट्रिक बाइक (Honda e-bike) ही नहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च करेगी।

ये भी पढ़ें – Flying Bike: अब आसमान में उड़ेगी बाइक, सामने आई तस्वीर, जानें कीमत और खासियत

जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिफिकेशन के जरिए Honda बाइक की सालाना बिक्री बढ़ाना चाहती है, उसका लक्ष्य इसे अगले 5 साल में करीब 10 लाख करना है।  कंपनी ने 2030 तक ग्लोबल सेल्स में करीब 15 हिस्सेदारी हासिल करने की योजना भी बनाई है।

ये भी पढ़ें – IRCTC की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के साथ जाइये शिव, शनि और साईं के द्वार, मिलेगा आशीर्वाद अपार

Honda सबसे पहले 2024 से 2025 के बीच 2 इलेक्ट्रिक कम्यूटर मॉडल लॉन्च करेगा,  इलेक्ट्रिक मोपेड और बाइसाइकल के पांच नए मॉडल 2024 तक लॉन्च होंगे और फिर तीन नए फन ईवी लॉन्च होंगी, जो 2024 से 2025 के बीच आएंगी। उम्मीद की जा रही है कि इनकी कीमतें ज्यादा नहीं होंगी।

ये भी पढ़ें – UP Weather : भारी बारिश बनी आफत, 24 घंटे का अलर्ट, जारी हुई एडवाइजरी

भारत में होंडा (Honda) इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के अलावा फ्लैक्स-फ्यूल मॉडल लॉन्च करने की योजना भी बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल 2023 तक आएगी,  इस गाड़ी में 20 फीसदी एथेनॉल फ्यूल इस्तेमाल होगी।  होंडा ने कहा कि 2025 तक कंपनी 100 फीसदी फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल लॉन्च करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews