UP Weather : भारी बारिश बनी आफत, 24 घंटे का अलर्ट, जारी हुई एडवाइजरी

UP Weather : भारी बारिश बनी आफत, 24 घंटे का अलर्ट, जारी हुई एडवाइजरी

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के (UP Weather) कई जिलों में जारी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में बारिश आफत बनती जा रही है। राजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश ने एक परिवार के नौ लोगों की और उन्नाव में तीन लोगों की जान ले ली।  जहाँ जहाँ तेज बारिश हो रही है वहां जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है, उधर मौसम विभाग (UP Weather Department) ने आने वाले 24 घंटों के लिए तेज बारिश का अलर्ट (up weather alert) जारी किया है।

मानसून ने विदाई से पहले जहाँ पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के मौसम को सुहाना बना दिया था वही मानसून कहर  बन रहा है, भारी और मूसलाधार बारिश ने राज्य के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है। पानी का निकास नहीं होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

ये भी पढ़ें – MP Weather : प्रदेश के 45 जिलों में बिजली चमकने/गिरने और 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें मौसम का पूर्वानुमान

भारी बारिश राजधानी लखनऊ के एक परिवार के लिए मुसीबत बनकर आई। हजरतगंज की दिलकुशा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर जाने से शुक्रवार को यहाँ बड़ा हादसा हो गया। दीवार के मलबे के नीचे दबकर नौ लोगों की मौत हो गई जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं वहीँ दो लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह उन्नाव में बारिश ने कच्चा माकन गिर जाने से उसमें दबकर दो भाई और एक बहन की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – CG Weather : कई जिलों में बारिश की सम्भावना, अब तक सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज

गोरखपुर का बहुत बुरा हाल है , यहाँ भारी बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल दी है, कई इलाकों में कई घंटों से बिजली गुल है , सड़कों पर पानी भर जाने से आम नागरिकों के साथ साथ मरीजों को बहुत परेशानी हो रही है।  मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजधानी लखनऊ सहित बारिश से प्रभावित जिलों के प्रशासन से शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की है। जिला प्रशासन ने लोगों से पूरी सावधानी बरतने के लिए कहा है। प्रशासन ने लोगों से उबला हुआ पानी पीने, आपात स्थिति में नगर निगम अथवा जिला प्रशासन द्वारा जारी नंबरों पर सूचित करने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें – पूर्व बिशप पीसी सिंह पर कसा ED ने शिकंजा, फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट याने FEMA के तहत मुकदमा दर्ज

उधर मौसम विभाग (up weather forecast) ने आने वाले 24 घंटों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में भारी बारिश के साथ आंधी तूफ़ान की भी सम्भावना जताई है। लखनऊ के अलावा, कानपुर, कानपुर देहात, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर सहित करीब 35 जिले ऐसे हैं जहाँ भारी बारिश की सम्भावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews