अब आधार कार्ड को वोटर ID से जोड़ना जरूरी, इन 5 तरीकों से करें दोनों दस्तावेजों को लिंक, यहाँ जानें डिटेल 

आप अलग-अलग तरीके से आधार और वोट आईडी कार्ड को लिंक कर सकते हैं। दोनों दस्तावेजों को लिंक करने का फैसला चुनाव आयोग ने लिया है। आइए जानें दोनों को कैसे जोड़े?
voter ID card linking with Aadhaar

Aadhaar Card and Voter ID Linking: हाल ही में निर्वाचन आयोग ने वोटर आईडी और आधार कार्ड को जोड़ने की घोषणा की है। यह कदम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत उठाया गया है। इस फैसले का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को सुनिश्चित करना और फर्जी वोटिंग को कम करना है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के साथ तकनीकी परामर्श शुरू करने की बात भी चुनाव आयोग द्वारा कही गयी थी।

निर्वाचन आयोग के फैसले के बाद कई लोगों को यह चिंता सता रही है कि वे अपने आधार को वोटर आईडी से लिंक कैसे कर सकते? नागरिक 5 तरीकों से दोनों दस्तावेज़ों को एक साथ जोड़ सकते हैं। इनमें एनवीएसपी पोर्टल, स्मार्टफोन, एसएमएस और वोटर हेल्पलाइन ऐप शामिल है। इसके अलावा नजदीकी बीओएल बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर भी इस काम को किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यदि आधार कार्ड और वोटर आईडी को लिंक करने से मतदाता मना करते हैं तो उन्हें चुनाव आयोग के सामने उपस्थित होकर कारण बताना होगा। ऐसा प्रस्ताव सामने आया है।

ऑफलाइन कैसे लिंक करें वोटर आईडी और आधार?

ईसीआई वेबसाइट का इस्तेमाल करके नजदीकी बूथ लेवल अधिकारी का पता लगाएं। फिर दोनों दस्तावेजों को लिंक करने के लिए आवेदन पत्र जमा करें। इसके बाद बीएलओ दोनों को लिंक करने के लिए वेरीफिकेशन प्रोसेस शुरू करेगा।

एनवीएसपी पोर्टल का इस्तेमाल करें

सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। ओटीपी के जरिए लॉग इन भी कर सकते हैं। “आधार संग्रह” ऑप्शन पर जाएं। आधार और वोटर आईडी प्राप्त करने के लिए फॉर्म 6बी के लिंक पर क्लिक करें। आपकी तस्वीर के ऊपर दिए गए ईपीसीआई  नंबर से अपनी प्रोफाइल को लिंक करें। ईपीसीआई नंबर दर्ज करके वेरिफाइ करें। फॉर्म भरके जमा करें।

घर बैठे दस्तावेजों को लिंक करने के अन्य तरीकें 

  • वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिये भी दोनों दस्तावेज़ों को लिंक किया जा सकता है। इस ऐप को इंस्टॉल करें। “एक्स्प्लोर” और “लॉग इन ” पर क्लिक करें। वोटर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर जाएं। आधार नंबर सबमिशन फॉर्म 6बी के ऑप्शन को चुनें। प्रक्रिया शुरू करने के लिए “लेट्स स्टार्ट” बटन पर क्लिक करें। वोटर आइडी नंबर और अन्य सभी जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना आधार नंबर, प्रमाणीकरण स्थान और पंजीकृत मोबाइल नंबर टाइप करें। इसके बाद “संपन्न” के ऑप्शन को चुनें। जानकारी को रिव्यु करें और वोटर आईडी और आधार कार्ड लिंक प्रक्रिया के लिए फॉर्म 6बी  को अंतिम रूप दे और इसे जमा करें।
  • एसएमएस के जरिए आधार और वोटर आईडी को लिंक करने के लिए “166” या  “51969” नंबर पर इसी EPIC लिंक <स्पेस> भेजें।
  • फ़ोन के जरिए दोनों दस्तावेज़ों को लिंक करने के लिए “1950” नंबर पर फ़ोन करें। प्रतिनिधि को आधार नंबर और ईपीसीआई नंबर प्रदान करें। यह सुविधा सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews