WhatsApp यूजर्स के लिए जरूरी खबर, इस तरह कर सकते हैं कॉल्स को रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सएप 180 देशों में अपना जाल बिछा चुका है, जिसके करीब 2.78 अरब यूजर्स है जो हर सेकंड व्हाट्सएप चलाते हैं।
WhatsApp Security Alert

WhatsApp Features : दुनिया भर में सुपर टेक्नोलॉजी ने इस कदर लोगों के जीवन में अपनी पकड़ बनाई है कि लोग इसके बिना एक पल भी नहीं गुजार पाते हैं। लोग फोन के इस कदर आदि हो चुके हैं कि राह चलते, सोते, उठते, बैठते उनके हाथ में फोन देखने को मिलता है। यह सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को जोड़ने का बेहतरीन माध्यम माना जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सएप 180 देशों में अपना जाल बिछा चुका है, जिसके करीब 2.78 अरब यूजर्स है जो हर सेकंड व्हाट्सएप चलाते हैं। इस पर लोग बिजनेस, फैमिली, दोस्त से बात, पढ़ाई की चर्चा भी करते हैं। इसमें वीडियो कॉलिंग, ऑडियो कॉलिंग सहित रूपयों के लेनदेन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इंस्टेंट मैसेजिंग एप

ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, आदि ने भी अपनी बेहतरीन पकड़ बनाए रखी है, लेकिन व्हाट्सएप पर लोग अपना ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। यहां लोग अपने फैमिली, फ्रेंड्स, बिजनेस, स्टडी से जुड़ी चीजों को एक दूसरे से शेयर करते हैं। व्हाट्सएप में वीडियो कॉलिंग, ऑडियो कॉलिंग सहित पैसों के लेनदेन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह एक इंस्टेंट मैसेजिंग एप माना जाता है, जो कि Encryption होती है। जिसे दो लोगों के अलावा तीसरा कोई नहीं सुन सकता है।

ऐसे करें कॉल रिकॉर्ड

वैसे तो नॉर्मल कॉल पर रिकार्डिंग संभव है, लेकिन WhatsApp पर यह संभव नहीं होता है। 99 प्रतिशत लोगों को इस बात का पता नहीं है, कि इसमें भी रिकार्डिंग पॉसिबल है। WhatsApp में ऐसा कोई इन-बिल्ट फीचर नहीं है। हालांकि, आप थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद से व्हाट्सएप कॉल्स भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

इन स्टेप्स करें फॉलो

  • इसके लिए सबसे पहले थर्ड-पार्टी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप डाउनलोड करें।
  • इंस्टॉल करने के बाद जरूरी परमिशन देना है।
  • इसमें माइक्रोफोन और स्टोरेज का एक्सेस हो जाएगा।
  • इससे कॉल्स को आसानी से रिकॉर्ड करें।

हालांकि, इससे पहले आप प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी पॉलिसी को अवश्य पढ़ लें। अन्यथा, आपको आगे चलकर कोई दिक्कत नहीं होगा। इस एप ने लोगों के जीवन को बहुत आसान बना दिया है। बता दें कि व्हाट्सएप हर वक्त अपने यूजर्स के लिए आए-दिन अपडेट्स लाते रहता है, जिससे यूजर्स सिक्योर रहे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews