बाजारों में धमाल मचाएगी Kawasaki की 3 नई इलेक्ट्रिक बाइक, बहुत जल्द होगी लॉन्चिंग, पढ़े पूरी खबर

बाजारों में धमाल मचाएगी Kawasaki की 3 नई इलेक्ट्रिक बाइक, बहुत जल्द होगी लॉन्चिंग, पढ़े पूरी खबर

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया में इलेक्ट्रिक बाइक का क्रेज बढ़ता जा रहा है। कई कंपनी ईवी सेगमेंट की तरफ अपने कदम बढ़ा चुकी है। बहुत जल्द ईवी सेगमेंट में Kawasaki बढ़ा धमाका करने वाला है। जिसकी तैयारी कंपनी शुरू भी कर चुकी है। Kawasaki ने Intermot शो में अपने नए इलेक्ट्रिक बाइक के प्रोटोटाइप की पेशकश भी कर चुका है। बाइक के नाम का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। और ना ही अब तक बाइक के लॉन्च की टाइमलाइन सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है की 2023 तक Kawasaki की 3 नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च होगी।

यह भी पढ़े…KIA की ये कार आपके पास भी है? कंपनी ने वापस बुलाई, जानिए इसका कारण

रिपोर्ट की माने Kawasaki मोटर्स के प्रेसीडेंट Hiroshi Ito ने इस बात की पुष्टि कर दी है की ग्लोबल मार्केट में कंपनी इस साल के अंत तक अपनी तीन इलेक्ट्रिक बाइक की घोषणा करेगी। Intermot शो में पेश की गई बाइक को लेकर कहा जा रहा है की ये इलेक्ट्रिक बाइक Z-सीरीज से प्रभावित स्टाइल पर आधारित होगी। इसके फ्रंट में शार्प हेडलाइट और मसक्यूलर डिजाइन मिलेगा।

यह भी पढ़े…Xiaomi 12 और Xiaomi12 Pro स्मार्टफोन मात्र चंद मिनटों में हो जाएंगे चार्ज, जानें कीमत

बाइक की स्प्लीट स्टाइल सीट और Y-शेप के एलॉय व्हील्स बाइक को खास और आकर्षक लुक देंगे। साथ ही मोटरसाइकिल के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स देखने को मिल सकता है। वहीं इसके ब्रेकिंग सेटअप में पेटल-टाइप डिस्क ब्रेक दोनों व्हील्स में मिल सकता है। अब तक बाइक के बैटरी और अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट की माने तो कंपनी 2023 तक अपने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को यूरोप और अमेरिका में भी पेश कर सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews