जल्द ही भारत में लॉन्च होगी Mahindra Scorpio, पहली बार नजर आएंगे ये फीचर्स, जाने यहाँ

जल्द ही भारत में लॉन्च होगी Mahindra Scorpio, पहली बार नजर आएंगे ये फीचर्स, जाने यहाँ

ऑटोमोबाईल, डेस्क रिपोर्ट। महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) जल्द ही भारत के ऑटोमोबाईल इंडस्ट्री में शानदार एंट्री मारने वाला है। कंपनी ने SUV के टीज़र को भी शेयर करना शुरू कर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह गाड़ी जून तक लॉन्च हो सकती है। तो वहीं इसके फीचर्स की बात करें तो यह काफी शानदार है। SUV में ऐसे कई फीचर्स दिखेंगे जो पहली बार कंपनी ने वाहन में इस्तेमाल किया है। महिंद्रा के नए स्कॉर्पियो में डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया गया है, जो अपनी मर्जी से टेम्पेरेचर सेट करने की सुविधा चालक और यात्रियों को देता है।

यह भी पढ़े… सीएम शिवराज कल करेंगे सबल योजना 2.0 का शुभारंभ, श्रमिकों को होगा लाभ, इतनी होगी सहायता राशि  

बता दें अब तक इस फीचर को किसी अन्य SUV में नहीं देखा गया है, इसमें रियर AC वेंट्स को भी सुविधा के लिए जोड़ा गया है। बेस-स्पेक XUV700 से 8-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ नई महिंद्रा में इंफोटेनमेंट सिस्टम भी नजर आ सकता है, जो ड्राइवर को क्लाइमेट कंट्रोल और Vehicle telematics ट्रैक करने की टेक्नोलॉजी जैसी सुविधा भी देता है। बता दें की पहली बार महिंद्रा के एसयूवी में रुफ माउनटेड स्पीकर का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़े… कुछ ऐसे रहे अप्रैल में रोजगार के आँकड़े, इन क्षेत्रों में बढ़े रोजगार के अवसर, 7.83% रही बेरोजगारी दर, जाने डीटेल  

स्पीडोमीटर और टैकोमीटर के लिए एनालॉग डायल के बीच कलर डिस्प्ले दिया गया है जो XUV700 MX में पाई जाने वाली वही 7-इंच है, यह ड्राइवर को विस्तृत जानकारी दे सकती है। इतना ही नहीं पहली बार Mahindra Scorpio में एक 360-डिग्री कैमरा उपलब्ध हो सकता है। नई स्कॉर्पियो को सीटों की तीन लाइन के साथ पेश किया जाएगा, हैरानी की बात यह है कि इस अपकमिंग SUV के एक वर्जन में कैप्टन सीटों होने की संभावनाएं भी नजर आ रही है। Mahindra Scorpio पेट्रोल और डीजल दोनों पर चलेगा, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए और 20 लाख रुपए के बीच में हो सकती है। हालांकि इसके फीचर्स को लेकर अब तक कंपनी ने कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन इससे जुड़े कई अंदाजे लगाए जा रहे हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews