गूगल क्रोम जैसे ब्राउजर पर काम कर रहा माइक्रोसॉफ्ट, विंडोज 10 में एज को करेगा रिप्लेस

microsoft-is-working-on-new-web-browser-to-replace-edge-in-windows

टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 2015 में विंडोज 10 के साथ अपना नया ब्राउजर ‘माइक्रोसॉफ्ट एज’ रिलीज किया था, लेकिन अब कंपनी ने इस ब्राउजर को बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। विंडोज सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट गूगल क्रोम ब्राउजर की तरह ही एक नए ब्राउजर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अगले साल इसे लॉन्च भी कर सकती है।

विंडोज 10 में एज ब्राउजर को रिप्लेस करेगा

  1. विंडोज सेंट्रल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ‘माइक्रोसॉफ्ट EdgeHTML को बंद करने जा रहा है और इसकी जगह क्रोमियम द्वारा संचालित एक नए वेब ब्राउजर पर काम कर रहा है।’ क्रोमियम एक वेब इंजन है, जिसका इस्तेमाल गूगल क्रोम ब्राउजर में भी होता है।

  • इस रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इस प्रोजेक्ट का कोडनेम ‘Anaheim’ रखा है और ये ब्राउजर विंडोज 10 में एज ब्राउजर को रिप्लेस करेगा।

  • Mp Breaking News
    लेखक के बारे में
    Follow Us :GoogleNews