क्या रातभर मोबाइल चार्ज करने से फट सकता है आपका फोन, जानिए मोबाइल चार्जिंग और बैटरी एज से जुड़ी 10 जरूरी बातें

एक रिसर्च के अनुसार लिथियम आयन बैटरी की औसत आयु 2-3 साल या 300-500 चार्ज साइकिल होती है। वहीं, 80% तक चार्ज करने की आदत से आप अपने मोबाइल की बैटरी एज 20-30% तक बढ़ा सकते हैं। और अगर आप भी डुप्लीकेट चार्जर का उपयोग करते हैं तो सावधान हो जाइए। इससे से 10 में से 4 फोन की बैटरी को नुकसान पहुंचता है। पावर बैंक का उपयोग सुविधाजनक है, लेकिन कम क्वालिटी वाले पावर बैंक बैटरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए हमेशा विश्वसनीय ब्रांड का पावर बैंक ही चुनें।
Mobile Charging Safety

AI generated

Mobile Charging Safety : क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि रात को आपके मोबाइल की बैटरी बस कुछ परसेंट ही बची हो और आप उसे चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं। कई बार ऐसे में हमें ये नसीहत भी सुनने को मिलती है कि रातभर फोन चार्ज पर नहीं लगाना चाहिए..इससे उसके फटने का खतरा होता है। तो इस बात के पीछे कितनी सच्चाई है। मोबाइल चार्ज करने का सही तरीका क्या है।

आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन इसके साथ ही मोबाइल चार्जिंग से जुड़े सवाल और मिथक भी आम हैं। खासकर ये कि क्या मोबाइल को रातभर चार्जिंग पर लगाना सुरक्षित है। आइए, विशेषज्ञों की राय और तकनीकी जानकारी के आधार पर इसे समझते हैं।

रातभर चार्जिंग: सुरक्षित या जोखिम भरा

आधुनिक स्मार्टफोन में लिथियम आयन बैटरी का उपयोग होता है, जो स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) से लैस होती हैं। यह सिस्टम आपके फोन की बैटरी के 100% चार्ज होने पर ऑटोमैटिक तरीके से चार्जिंग को रोक देता है जिससे ओवरचार्जिंग का खतरा नहीं रहता।

विशेषज्ञों की राय: सैमसंग, ऐपल और अन्य प्रमुख कंपनियों के अनुसार रातभर चार्जिंग से बैटरी को कोई गंभीर नुकसान नहीं होता। हालांकि..लगातार 100% चार्ज पर रहने से बैटरी की लॉन्ग टर्म एज थोड़ी कम हो सकती है। इसके लिए आपको अपने फोन के साथ आई गाइडलाइंस ज़रूर पढ़ना चाहिए।

तापमान का प्रभाव: चार्जिंग के दौरान फोन का गर्म होना सामान्य बात है, लेकिन अगर फोन बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है तो ये बैटरी के लिए हानिकारक हो सकता है। रातभर चार्जिंग के दौरान फोन को तकिए या बिस्तर के नीचे रखने से बचें क्योंकि इससे वेंटिलेशन में बाधा आती है। अगर मोबाइल गर्म हो रहा है या चार्जिंग के समय उसे तकिए, गद्दे या रजाई के नीचे रखा गया है तो ओवरहीटिंग से आग लगने का खतरा हो सकता है।

बैटरी एज बढ़ाने के लिए जरूरी टिप्स

  1. 80-20 नियम अपनाएं: विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि मोबाइल बैटरी को 20% से 80% के बीच चार्ज करना सबसे अच्छा है। इससे बैटरी की कैमिकल एज बढ़ती है।
  2. ओरिजनल चार्जर का उपयोग: हमेशा कंपनी द्वारा दिए गए चार्जर और केबल ही इस्तेमाल करें। सस्ते, नकली, डुप्लीकेट या लोकल चार्जर बैटरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  3. तापमान नियंत्रण: अपने फोन को 15-35 डिग्री सेल्सियस के बीच चार्ज करें। बहुत गर्मी या ठंड बैटरी की क्षमता को प्रभावित कर सकती है।
  4. चार्जिंग के दौरान मोबाइल केस हटाएं: कुछ मोटे मोबाइल फोन कवर फोन को गर्म कर सकते हैं इसलिए चार्जिंग के समय मोबाइल का केस हटाना बेहतर है।
  5. सॉफ्टवेयर अपडेट: फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट रखें क्योंकि नए अपडेट में बैटरी ऑप्टिमाइजेशन फीचर शामिल हो सकते हैं।
  6. फास्ट चार्जिंग का सीमित उपयोग: फास्ट चार्जिंग सुविधाजनक है लेकिन बार-बार इसका उपयोग बैटरी की एज कम कर सकता है। जरूरत पड़ने पर ही इसका इस्तेमाल करें।
  7. वायरलेस चार्जिंग का समझदारी से उपयोग: वायरलेस चार्जिंग सुविधाजनक तो है लेकिन ये ज्यादा गर्मी पैदा कर सकती है। सुनिश्चित करें कि वायरलेस चार्जर अच्छी क्वालिटी का हो।
  8. बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें: चार्जिंग के दौरान गैरजरूरी ऐप्स और प्रोसेसिंग बंद कर दें क्योंकि ये बैटरी पर एक्स्ट्रा दबाव डाल सकते हैं और चार्जिंग का टाइम बढ़ा सकते हैं।
  9. चार्जिंग पोर्ट की सफाई: चार्जिंग पोर्ट में धूल या गंदगी जमा होने से चार्जिंग कैपिसिटी कम हो सकती है। समय-समय पर पोर्ट को सावधानी से साफ करें।
  10. बैटरी कैलिब्रेशन: अगर बैटरी का परसेंटेज गलत दिखाई देता है तो महीने में एक बार फोन को 0% से 100% तक चार्ज करें और फिर कुछ घंटों तक चार्जर पर रखें।

(डिस्क्लेमर : ये लेख विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। विशेषज्ञों का परामर्श अपेक्षित।)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews