Nothing Phone 1 की आज होगी लॉन्चिंग, कुछ घंटे बाकी, फीचर्स हुए लीक, सेल से पहले जरूर जान लें ये बातें

Nothing Phone 1 की आज होगी लॉन्चिंग, कुछ घंटे बाकी, फीचर्स हुए लीक, सेल से पहले जरूर जान लें ये बातें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। लंबें समय से सुर्खियां बटोर रहे Nothing Phone 1 की लॉन्चिंग आज होने वाली है। OnePlus के कॉ-फाउन्डर Carl Pei के ब्रांड नथिंग का यह पहला स्मार्टफोन है। इस ब्रांड के औडियो डिवाइस के लोगों के दिल पर तो अपनी जगह बना ली है, लेकिन अब स्मार्टफोन का जादू मोबाइल मार्केट में चल पाता है या नहीं इसका इंतजार सभी को है। स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन बहुत पहले सामने आ चुके हैं, जो देखने में आकर्षक है। ट्रैन्स्पैरन्ट ग्लास बैक, डिस्प्ले, डिजाइन और अन्य फीचर्स ग्राहकों को लुभाने में सक्षम है।

यह भी पढ़े… पेट्रोल-डीजल आज हुआ सस्ता, क्रूड ऑयल की कीमत में आई गिरावट, जाने MP के सभी शहरों का हाल

आज रात 8:30 बजे Nothing Phone 1 लॉन्च होने वाला है। लॉन्च होने से कुछ घंटे पहले ही स्मार्टफोन के फीचर्स का खुलासा हो चुका है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह कई ब्रांड को टक्कर दे सकता है। यह स्मार्टफोन नथिंग ओएस के साथ लॉन्च होगा जो एंड्रॉयड 12 पर आधारित है और एंड्रॉयड 14 तक का अपडेट भी हो सकता है। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो नथिंग फोन 1 में Qualcomm Snapdragon 778 G+ उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े… Oppo A97 के कई फीचर्स हुए लीक, सामने आई तस्वीर, जानें जर्मनी में क्यों नहीं होगा यह स्मार्टफोन लॉन्च

हालांकि इस बात का खुलासा लॉन्च के दौरान हो जाएगा। अब बात डिस्प्ले की करें तो यह स्मार्टफोन 6.5 इंच से 6.7 इंच तक के डिस्प्ले के साथ आएगा, साथ ही इसमें फुल एचडी डिस्प्ले हाई रिजोल्यूशन और HDR10+ के साथ लॉन्च होगा। यह कहा जा रहा है की नथिंग के इस स्मार्टफोन में कुल तीन कैमरा होंगे 2 बैक में और फ्रंट में एक होगा। इसमें एक सोनी IMX766 सेंसर और एक सैमसंग JN1 अल्ट्रा वाइड लेंस होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews