पेट्रोल-डीजल आज हुआ सस्ता, क्रूड ऑयल की कीमत में आई गिरावट, जाने MP के सभी शहरों का हाल

पेट्रोल-डीजल आज हुआ सस्ता, क्रूड ऑयल की कीमत में आई गिरावट, जाने MP के सभी शहरों का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज यानि 12 जुलाई 2022 को मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में गिरावट देखी गई है। वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आयी है। डब्ल्यूटीआइ क्रूड आज 1.38 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ 102.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच चुका है। वहीं बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.21 डॉलर की गिरावट के 105.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच चुका है। मध्यप्रदेश में जहां बीते दिन पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपए प्रति लीटर थी, वह आज घटकर 109.63 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है।

यह भी पढ़े… MP Weather: 5 सिस्टम एक्टिव, 35 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

हालांकि कुछ शहर ऐसे भी है जहां ईंधन की कीमत 110 रुपये से भी अधिक है, जो कई राज्यों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 0.08 रुपये की गिरावट हुई है तो वहीं डीजल की कीमत में 0.07 रुपये की गिरावट देखी गई है। प्रदेश में डीजल 94.83 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। लगातार पिछले 3 दिनों तक पेट्रोल की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुए। लेकिन आज इसमें हल्की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़े… MP: मुख्यमंत्री को ठंडी चाय पिलाना फूड ऑफिसर को पड़ा भारी, शोकॉज नोटिस जारी

अलीराजपुर, अनुपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, सतना, शहडोल, श्योपुर, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपए प्रति लीटर से अधिक देखी गई है। जहां अनुपुर, रीवा और शहडोल में एक लीटर पेट्रोल 111 रुपये से ज्यादा कीमत में बिक रहा है, वहीं बाकी शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपए से अधिक है। अन्य शहरों की की बात करें तो विदिशा, सीहोर, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और भिंड में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। वहीं अगरमालवा, अशोकनगर, बड़वानी, छतरपुर, दमोह, देवास, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, कटनी, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नीमच, नरसिंहपुर, राजगढ़, सागर, सिओनी, शाजापुर, शिवपुरी उज्जैन और  टीकमगढ़ में एक लीटर पेट्रोल 109 रुपये के आसपास में की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews