Samsung W23 5G मचाएगा धमाल, होगी फोल्डींग स्क्रीन और आकर्षक डिजाइन, मिलेगा 5 कैमरा, जानें यहाँ

Samsung W23 5G मचाएगा धमाल, होगी फोल्डींग स्क्रीन और आकर्षक डिजाइन, मिलेगा 5 कैमरा, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर कोरियन कंपनी सैमसंग और चाइना टेलिकॉम एक दूसरे से हाथ मिलाने वाले हैं।  बहुत जल्द मार्केट में Samsung W23 5G की एंट्री होगी। इसे TENNA सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया है। पिछले साल सैमसंग ने चाइना टेलिकॉम के साथ मिलकर Samsung W22 को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 3 का लग्जिरीयस वर्ज़न था, जो सिर चीन तक ही सीमित था। हालांकि Samsung W23 5G भारत में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

यह भी पढ़े…क्रूड ऑयल में तेजी, MP में घटी पेट्रोल-डीजल की कीमत, इतनी हुई गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Samsung W23 5G इस साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 4 की तरह हो सकता है। TENNA की लिस्टिंग के मुताबिक डिवाइस का मॉडल नंबर SM-W9023 है। यह एक 5जी स्मार्टफोन होगा। स्मार्टफोन की स्क्रीन फोल्डींग होगी और डिजाइन भी काफी आकर्षक होगी। लिस्टिंग के मुताबिक Samsung W23 में कुल 5 कैमरा होगा। बैक में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस, 12 मवगपिक्सल टेलीफोटो कैमरा मौजूद हो सकता हैं। वहीं फ्रंट में 10 मेगापिक्सल यूनिट के साथ 4 मेगापिक्सल अंडर डिस्प्ले यूनिट मौजूद हो सकता है।

टीज़र के मुताबिक स्मार्टफोन गोल्ड हिन्ज और बैक में एक लोगो के साथ आ सकता है। वहीं Samsung W23 5G में 4320mAh की बैटरी उपलब्ध हो सकती है। 16जीबी रैम+512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 युआन यानि 1,93,272 रुपये तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews