क्रूड ऑयल में तेजी, MP में घटी पेट्रोल-डीजल की कीमत, इतनी हुई गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

क्रूड ऑयल में तेजी, MP में घटी पेट्रोल-डीजल की कीमत, इतनी हुई गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मार्केट में इंटरनेशनल मार्केट आज क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी गई है। पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल में लगातार गिरावट हो रही थी, लेकिन आज इसमें हल्की वृद्धि देखी गई। हालांकि इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। वहीं आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है। पेट्रोल में 0.09 रुपये और डीजल में 0.08 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हुई है।

यह भी पढ़े…Earthquake: ताइवान के बाद कारगिल में भूकंप के झटके, 4.3 रिक्टर रही तीव्रता

प्रदेश में पेट्रोल की औसतन कीमत 109.61 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 94.81 रुपये प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम भी अलग है। विदिशा, उज्जैन, सीहोर, सागर, रतलाम, मंदसौर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, दमोह और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई।

यह भी पढ़े…MP Weather: 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, चंबल का जलस्तर बढ़ा, 8 संभागों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

अलीराजपुर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, खंडवा, खरगोन, नीमच, सतना, शिवपुरी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है। टीकमगढ़, सिंगरौली, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, मुरैना, कटनी, झाबुआ, जबलपुर, हरदा, धार, छतरपुर, अशोकनगर और आगर मालवा में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 109 रुपये के आसपास देखी गई है। अनुपुर, बालाघाट, रीवा, श्योपुर और शहडोल में पेट्रोल की कीमत आसमान छूते नजर आई। यहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews