मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेजर 60 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर, 6.9-इंच pOLED डिस्प्ले और फोल्डेबल डिज़ाइन जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए खास है जो टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन का बेहतरीन मेल चाहते हैं।
इस फोन को खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो फोल्डेबल डिवाइसेज़ में इनोवेशन और परफॉर्मेंस को एकसाथ पाना चाहते हैं। Android 15 पर बेस्ड Hello UI इसके इंटरफेस को क्लीन और स्मूथ बनाता है। इस फोन की बॉडी में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन मिलता है और IP48 रेटिंग इसे डस्ट व वाटर रेसिस्टेंट बनाती है।
स्टाइल और टेक्नोलॉजी का पावरफुल कॉम्बिनेशन
Motorola Razr 60 में 6.9-इंच का फुल HD+ pOLED मेन डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका 3.6-इंच का कवर स्क्रीन नोटिफिकेशन और क्विक टास्क्स के लिए बेहद उपयोगी है। वीगन लेदर और फैब्रिक फिनिश के साथ इसका डिज़ाइन हाथ में पकड़ते ही प्रीमियम फील देता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP मेन कैमरा (OIS के साथ), 13MP अल्ट्रावाइड-मैक्रो लेंस, और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, पोर्ट्रेट मोड और AI-फीचर्स के साथ इसकी कैमरा परफॉर्मेंस कमाल की है, जो फोटो और वीडियो लवर्स के लिए परफेक्ट है।
शानदार परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी सपोर्ट
मोटोरोला रेजर 60 में लगा है MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट जो इसे हाई-स्पीड परफॉर्मेंस देता है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है जो मल्टीटास्किंग और हेवी ऐप्स के लिए केपेबल है। इसकी 4,500mAh बैटरी पूरे दिन चलने के लिए बनी है, और 30W फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देती है।
Hello UI के साथ मोटो AI टूल्स इसमें एक्स्ट्रा प्रोडक्टिविटी फीचर्स जोड़ते हैं जैसे स्मार्ट फोटो एडिटिंग, क्विक रिप्लाई और AI-बेस्ड इंटरफेस कस्टमाइजेशन। फोन को Android 15 के साथ लॉन्च किया गया है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी पैच की गारंटी देती है।
क्या होगी कीमत?, कब खरीद सकेंगे और कलर ऑप्शन्स
मोटोरोला रेजर 60 को भारत में ₹49,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन लाइटेस्ट स्काई, जिब्राल्टर सी और स्प्रिंग बड जैसे तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 4 जून से Flipkart, Motorola India की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।






