इन लोगों के लिए बंद हो जाएगा Netflix, 2 जून से नहीं मिलेगी सर्विस, कहीं इस लिस्ट में आप भी तो शामिल नहीं? देखें खबर 

नेटफलिक्स 2 जून से कुछ डिवाइस के लिए सर्विस बंद करने जा रहा है। चुनिंदा यूजर्स को ईमेल भी भेज रहा है। आइए जानें कहीं आप भी तो इनमें से एक नहीं?
इन लोगों के लिए बंद हो जाएगा Netflix, 2 जून से नहीं मिलेगी सर्विस

नेटफलिक्स का इस्तेमाल लाखों यूजर्स मौजूद समय में कर रहे हैं। यह मनोरंजन का बड़ा माध्यम बन चुका है। प्लेटफॉर्म पर अनेक फिल्में, सीरीज, डॉक्यूमेंट्री इत्यादि उपलब्ध होते हैं। अब यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। अब कुछ फायर टीवी डिवाइसों पर स्ट्रीमिंग नहीं होगी। कंपनी ने सर्विस बंद करने का ऐलान कर दिया है। यह बदलाव 2 जून 2025 से प्रभावी होगा।

जो यूजर्स अभी भी फर्स्ट जनरेशन का फायर टीवी स्ट्रीमिंग बॉक्स या फायर टीवी सटीक और रिमोट का इस्तेमाल कर रहें, वे Netflix सपोर्ट खो सकते हैं। डिवाइसेज का इस्तेमाल उन्हें 2 जून से पहले डिवाइस अपग्रेड करने की सलाह दी जाती है। कंपनी का यह फ़ैसला कई यूजर्स के लिए चिंता का विषय बन सकता है। उन्हें टीवी डिवाइस को अपग्रेड करने की जरूरत पड़ेगी। यह कदम अमेजन प्राइम पहले ही उठा चुका है। कुछ साल पहले ही फर्स्ट जनरेशन डिवाइसेज पर स्ट्रीमिंग बंद कर दी गई थी।

कंपनी ने भेजा यूजर्स को ईमेल 

नेटफलिक्स इस फैसले की जानकारी पहुंचाने के लिए कुछ चुनिंदा उपयोगकर्ताओं को ईमेल भेज रहा है । कंपनी ने कहा, “हमारे उपयोग डेटा के मुताबिक, अपने पिछले 12 महीनों में फर्स्ट जनरेशन के फायर टीवी स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर पर नेटफलिक्स का यूज किया। हम 2 जून से इन स्ट्रीमिंग मीडिया के लिए सपोर्ट को बंद कर रहे हैं।”

नेटफलिक्स ने क्यों उठाया यह कदम?

दरअसल, पहली पीढ़ी वाली डिवाइसों को करीब 10 साल पहले लॉन्च किया गया था। कुछ वर्षों से इनमें सॉफ्टवेयर या सिक्योरिटी अपडेट नहीं हुआ है। नेटफलिक्स ने अब AV1 वीडियो फॉर्मेट को शुरू करने का फैसला लिया है। इससे डेटा की खपत कम होगी और वीडियो की गुणवत्ता पहले से बेहतर होगी। लेकिन पुराने डिवाइस इस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट नहीं कर सकते हैं। इसलिए कंपनी ने इन डिवाइसेज पर सपोर्ट खत्म करने का निर्णय लिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews