Twitter पर आया नया फीचर, अब Tweets के साथ यूजर्स शेयर कर पाएंगे इमेज और वीडियो, इतनी है लिमिट

twitter

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। ट्विटर दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। नेता से लेकर आम जनता तक ट्विटर (Twitter ) सबके लिए अपनी बात को सामने रखने का बड़ा प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। यूजर्स की जरूरत देखते हुए ट्विटर ने अपने एक और नए फीचर की घोषणा कर दी है। अब यूजर्स अपने ट्विट्स के साथ वीडियो, इमेज और GIF जोड़ पाएंगे। इस फीचर से यूजर्स को अपने विचारों को साझा करने में और भी आसानी होगी।

यह भी पढ़े…पैन कार्ड से जुड़ा ये काम करना पड़ेगा महंगा, भरना पड़ेगा जुर्माना, जानें यहाँ

इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट करते हुए कहा की इसे विजुअल के साथ मिक्स करने के लिए तैयार हो जाइए। मिक्स ट्वीट का फीचर पहले से कुछ अलग नहीं है। इसमें बस आपको पहले की तरह की एक ट्वीट लिखना होगा और फिर आप अपनी पसंद का वीडियो और इमेज सिलेक्ट करके पोस्ट कर सकता है। हालांकि की इसके लिए एक लिमिट भी निर्धारित की गई है। यूजर्स एक ट्वीट में ज्यादा से ज्यादा चार वीडियो, इमेज और GIF एड कर पाएंगे। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है।

ट्वीट मिक्स करने का तरीका बहुत ही आसान है। ट्वीट लिखते समय “मीडिया” या GIF के ऑप्शन पर क्लिक करें और उस कंटेन्ट को सिलेक्ट करे जिसे आप जोड़ना चाहते हैं। अपनी तस्वीरों को और भी अधिक अच्छा बनाने के लिए आप उसमें टेक्ट जोड़ सकते हैं। हाल ही में ट्विटर ने एडिट फीचर की घोषणा की थी, जो यूजर्स के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews