
टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द WhatsApp अपने यूजर्स को नई सुविधा देने जा रहा है। यूजर्स Meta के इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कई काम कर सकते हैं। चैटिंग से लेकर मनी ट्रैन्जैक्शन तक लगभग सभी काम यूजर्स कर सकते हैं। Jio के साथ पार्टनरशिप करके यूजर्स एंड-टू-एंड शॉपिंग की सुविधा देगा। अब यूजर्स बिना किसी झंझट और रुकावट के Jiomart पर WhatsApp के जरिए शॉपिंग कर सकते हैं।
यह भी पढ़े… IB Recruitment: DCIO समेत अन्य कई पदों के लिए निकली नई भर्ती, 157 पद हैं रिक्त, यहाँ जानें डिटेल्स
अब यूजर्स बिना WhatsApp को छोड़े जियोमार्ट पर कैटलॉग, राशन की खरीददारी और पेमेंट कर सकते हैं। इसका मतलब यह है की इस नए फीचर के कारण यूजर्स WhatsApp पर ही आटा, चावल, दाल और अन्य घरेलू समाग्रीयों की शॉपिंग कर सकते हैं। शॉपिंग के लिए बस यूजर्स को कुछ काम करने होंगे।
ऐसे करें WhatsApp पर Jiomart का इस्तेमाल
- सबसे पहले अपने WhatsApp पर Jiomart के नंबर “7977079770” को सेव करें।
- अब इस नंबर पर “Hii” का मैसेज भेजें।
- अब आपको Get started का रिप्लाइ मिलेगा।
- अब “View Catalogue” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना पिन कोड डालें।
- ऐसा करते ही आप आसानी से Jiomart पर शॉपिंग कर पाएंगे और इसके लिए आपको WhatsApp को छोड़ना भी नहीं पड़ेगा।
- किसी भी आइटम को कार्ट में जोड़ने के लिए “+” आइकॉन का इस्तेमाल करें।
- बता दें की ग्राहक जियोमार्ट का catalogue भी WhatsApp मैसेंजर के जरिए अन्य यूजर्स को शेयर कर पाएंगे।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

