IB Recruitment: DCIO समेत अन्य कई पदों के लिए निकली नई भर्ती, 157 पद हैं रिक्त, यहाँ जानें डिटेल्स

IB Recruitment: DCIO समेत अन्य कई पदों के लिए निकली नई भर्ती, 157 पद हैं रिक्त, यहाँ जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंटेलिजेंस ब्युरो ने भर्ती के लेटेस्ट नोटिफिकेशन (IB Recruitment) जारी कर दिए हैं। अधिसूचना के मुताबिक कुल 157 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति डेप्यूटी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफ़िसर, ऐड्वाइज़र, एडिश्नल डेप्यूटी डायरेक्टर और सीनियर रिसर्च ऑफिसर समेत कई अन्य पदों पर होगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।

यह भी पढ़े… Government Job 2022 : यहां 100 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 03 सितंबर से पहले करें आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 60 दिनों तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन 3-5 सालों के लिए होगा। उनकी नौकरी की समय सीमा 7 तक भी हो सकती है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन सही पते पर अपना आवेदन पत्र भेज कर आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जिसमें बच्चों की शिक्षा के लिए 27000 रुपये, यूनिफॉर्म अलाउवेंस के लिए 10,000 रुपये और सिक्युरिटी अलाउवेंस के लिए 20% का बेसिक पे शामिल है।

वैकेंसी की संख्या
  • डेप्यूटी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफ़िसर- 118
  • सीनियर रिसर्च ऑफिसर-2
  • ऐड्वाइज़र – 1
  • डेप्यूटी डायरेक्टर-2
  • एडिशनल डेप्यूटी डायरेक्टर-1
  • असिस्टेंट डायरेक्टर-20
  • जॉइन्ट डेप्यूटी डायरेक्टर-13
आवेदन पत्र भेजने का पता

सहायक निदेशक, खुफिया ब्यूरो, गृह मंत्रालय, 35 एसपी मार्ग, बापू धाम, नई दिल्ली- 110021

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews