ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाय : Online Fraud के मामले दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं। थोड़ी सी भूल किसी का बैंक अकाउंट खाली सकती है। केंद्र सरकार भी जनता को लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर अलर्ट जारी करता रहता है। सरकार ने फ्रॉड से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यह उन लोगों के लिए सहायक है जो ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार बन चुके हैं।
इन नंबर पर करें कॉल
यदि आप यूपीआई या अन्य डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करते वक्त फ्रॉड का शिकार बन गए हैं तो गृह मंत्रालय के साइबरक्राइम हेल्पलाइन नंबर “1930” पर फौरन कॉल कर सकते हैं। शिकायत करते ही कार्रवाई होगी। इस सुविधा का लाभ उठाकर अब तक लाखों लोगों को उनका पैसा वापस भी मिल चुका है। इस नेशनल साइबरक्राइम नंबर से विभिन्न बैंकों के पोर्टल्स, राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल और आरबीआई भी जुड़े हैं। यह नंबर सिटीजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम से भी संबंधित है।
हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कैसे दर्ज करें
जो ग्राहकों को फ्रॉड से बचाने का काम करते हैं। यूजर्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं-
- यूपीआई आईडी या बैंक अकाउंट से जुड़े नंबर से “1930″ पर कॉल करें।
- आपसे फ्रॉड से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। इस नंबर पर कॉल करने पर कोई भी पर्सनल जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती।
- आपसे नाम, एड्रेस और फ्रॉड का तरीका पूछा जाएगा।
- शिकायत दर्ज करते ही कार्रवाई होती है। ऐसे में पैसे वापस मिलने की संभावना अधिक होती है।
