Google Play Store पर वापस लौटा Paytm, ट्वीट कर दी जानकारी

Google Play Store पर वापस लौटा Paytm, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पेटीएम (Paytm) की गूगल (Google) पर दोबारा वापसी हो गई है, जिसकी जानकारी पेटीएम ने अपने ऑफिश्यिल ट्वीटर हैंडल (Official twitter handle) के जरिए दी। पेटीएम ने ट्वीट करके अपने गूगल प्‍ले स्‍टोर (Google Play Store) पर आने के बारे में लोगों को बताया। पेटीएम ने ट्वीट किया कि “हम वापस आगए”

— Paytm (@Paytm) September 18, 2020

दरअसल, शुक्रवार दोपहर में गूगल ने प्ले स्टोर से इस ऐप को हटाने की जानकारी दी थी।

गूगल ने बताया कि पेटीएम ऐप को खेलों में सट्टेबाजी (gambling in sports) संबंधी गतिविधियों पर अपनी नीति के उल्लंघन के चलते प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। जिसके बाद दिन में पेटीएम ने अपने यूजर्स से ट्वीट के जरिए कहा था कि वो परेशान न हों। प्ले स्टोर पर उसका ऐप जल्‍द वापस आ जाएगा और यह भी कहा था कि सभी यूजर का पैसा पूरी तरह सेफ है।

गूगल के मुताबिक पेटीएम को प्ले स्टोर से इसलिए हटाया गया है क्योंकि उसका मकसद लोगों को एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। साथ ही उनकी सारी पॉलिसी ग्राहकों के हित में ध्यान रखते हुए बनाई गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews