PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी का बिल गेट्स ने लिया इंटरव्यू, आज होगा इंटरव्यू का पूरा ब्रॉडकास्ट

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी का बिल गेट्स ने लिया इंटरव्यू, आज होगा इंटरव्यू का पूरा ब्रॉडकास्ट

PM Narendra Modi: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक इंटरव्यू में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस इंटरव्यू में, उन्होंने डिजिटल रेवोल्यूशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरण के अनुकूल प्रगति, और कोरोना महामारी के समय में टेक्नोलॉजी का उपयोग पर चर्चा की है। दरअसल यह इंटरव्यू भारत के नजरिए से भी बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता दौर भारत के लिए किस प्रकार से और सहज व महत्वपूर्ण हो सकता है, इस विषय पर भी इंटरव्यू में चर्चा की गई। वहीं जानकारी के अनुसार आज इंटरव्यू ब्रॉडकास्ट होगा।

दरअसल इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने बिल गेट्स के साथ बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के उत्थान में टेक्नोलॉजी का योगदान, और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा की। इसके अलावा, बिल गेट्स ने भारत के विकास में टेक्नोलॉजी का महत्व और भारत के अग्रणी रूप से डिजिटल प्रगति के प्रयासों की सराहना की।

क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?

दरअसल इंटरव्यू के दौरान बिल गेट्स ने पीएम मोदी से कहा कि, ‘टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की थीम यह है कि यह सभी के लिए होनी चाहिए।’ वहीं इसका उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की “गांव में महिला मतलब- भैंस चराना, गाय चराना, दूध निकालना। लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने उनके हाथ में टेक्नोलॉजी (ड्रोन) दिया है। इन दिनों जब ड्रोन दीदी से बातें करता हूं, वो काफी खुश होती हैं। वे कहती हैं कि हमको साइकिल चलाना नहीं आता था, आज हम पायलट बन गए हैं, ड्रोन उड़ा रहे हैं।”

वहीं इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेक्नोलॉजी के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, और वित्तीय सहायता के क्षेत्र में भारत के प्रयासों को बढ़ावा देने की चर्चा की। उन्होंने टेक्नोलॉजी के उपयोग से सामाजिक सुरक्षा और विकास को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी विचार किया।

इंटरव्यू का पूरा वीडियो आज ब्रॉडकास्ट होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिल गेट्स के बीच की चर्चा को दर्शाया जाएगा। इस साक्षात्कार की थीम ‘फ्रॉम एआई टू डिजिटल पैमेंट्स’ है, जो टेक्नोलॉजी और डिजिटलिजेशन के महत्व पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews