पोस्ट ऑफिस खाताधारक सावधान! पैन कार्ड के नाम पर हो रहा स्कैम, PIB ने जारी किया अलर्ट, न करें ये गलती

साइबर अपराधी पोस्ट ऑफिस खाताधारकों को टारगेट बना रहे हैं। पैन कार्ड के नाम पर पर्सनल डिटेल्स प्राप्त करते हैं। फिर बैंक खाते पर अटैक करें। आइए जानें बचाव के लिए क्या करें?
call merging scam

Post Office Account Scam Alert: इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। स्कैमर्स आईपीपीबी अकाउंटहोल्डर्स को नए तरीके से स्कैम का शिकार बना रहे हैं। पैन कार्ड के नाम पर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहें हैं। खाताधारकों की छोटी सी गलती उनके पूरे अकाउंट को खाली कर सकती है। इस संबंध में पीआईबी ने अलर्ट जारी किया है। ग्राहकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

आईपीपीबी ग्राहकों को स्कैमर्स पैन कार्ड अपडेट करने का नोटिफिकेशन भेजा जा रहा है। पीआईबी ने बताया कि इंडियन पोस्ट ऑफिस ऐसा कोई भी मैसेज नहीं भेजता। यह फर्जी है। ऐसे  लिंक या एसएमएस भरोसा ना करें।

समझें स्कैम का पूरा प्रोसेस (PIB Alert)

साइबर अपराधी पोस्ट ऑफिस खाताधारकों को फेक अलर्ट भेजते हैं, जिसमें यह कहा जाता है कि यदि पैन कार्ड 24 घंटे के भीतर अपडेट नहीं हुआ तो उनका खाता बंद कर दिया जाएगा। इस मैसेज में एक लिंक भी उपलब्ध होती है, जिसपर क्लिक करके ग्राहक पैन कार्ड अपडेट कर सकते हैं। लेकिन यह स्कैम का एक तरीका होता है। हड़बड़ी में कई लॉग इसपर क्लिक कर देते हैं। जिसके बाद उनकी पर्सनल जानकारी जैसे कि अकाउंट नंबर, पासवर्ड, पिन इत्यादि ठगों तक तक पहुंच जाती है। जिसका इस्तेमाल वे गलत कामों के लिए करते हैं।  आपको वित्तीय नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। बैंक अकाउंट भी खाली कर सकते हैं ।

कैसे करें बचाव? (PAN Card Scam)  

पीआईबी ने ग्राहकों को किसी को भी पर्सनल और बैंक डिटेल साझा न करने की सलाह दी है। फेक मैसेज अक्सर अवैध संस्थाओं द्वारा भेजे जाते हैं, जो फ्रॉड का एक तरीका होता है। इसमें जल्द से जल्द कोई भी काम  निपटाने की बात कही जाती है और डर का माहौल बनाया जाता है। ऐसे एसएमएस,  कॉल या ईमेल पर भरोसा ना करें। बैंक अकाउंट पर नजर बनाए रखें। संदिग्ध मैसेज की शिकायत करें। स्कैम का शिकार होने फौरन साइबर पुलिस स्टेशन या ऑनलाइन नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर रिपोर्ट करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews