जब भारत में 2 मिनट में बिक गईं सारी की सारी रॉयल एनफील्ड।

जब भारत में 2 मिनट में बिक गईं सारी की सारी रॉयल एनफील्ड।

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। बाइक के लिए तो लड़कों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है और बात अगर रॉयल एनफील्ड की हो तो इस दीवानगी का लेवल ही कुछ और हो जाता है। हाल में इस बाइक का नया एडिशन लॉन्च हुआ। जिसके बाद वो हुआ जिसकी उम्मीद शायद कंपनी को भी नहीं थी। लॉन्चिंग के बाद दो मिनट भी नहीं गुजरे थे कि सारी की सारी रॉयल एनफील्ड बिक गईं और कंपनी को एक बार्ड का सहारा लेकर जान छुटानी पड़ी.

यह भी पढ़ें… कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA-फिटमेंट फैक्टर में होगी वृद्धि! 50 हजार तक बढ़ सकती है सैलरी।

ट्विन एनिवर्सरी एडिशन

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने हाल ही में अपना नया एडिशन लॉन्च किया, मिलान में लॉन्च हुए इस एडिशन को नाम दिया गया 650 ट्विन एनिवर्सरी एडिशन (650 Twin anniversary edition)। इस एडिशन के लिए रॉयल एनफील्ड ने 480 यूनिट तैयार की थीं। इस 480 में से इंडिया (India) के लिए 120 यूनिट्स तय की गईं थीं। इंडिया में जैसे ही ये बाइक लॉन्च हुई सिर्फ दो मिनट में इसकी सारी 120 यूनिट्स बिक गई और कंपनी ने सोल्ड आउट का बोर्ड लगा दिया।

क्यों खास है ये एडिशन?

रॉयल एनफील्ड के इस एडिशन को कई मायनों में खास माना जा रहा है। रॉयल एनफील्ड तो वैसे ही दमदार है इस बार इसका बैज भी दमदार लुक के साथ आया है। ये बैज हाथ से बना हुआ है। ब्रास (Brass) से बने इस सॉलिड लुक (Solid look) वाले बैज (Badge) को कंपनी ने बाइक की टंकी पर लगाया है। बाइक का कलर रिच ब्लैक क्रोम पेंट थीम (Rich black chrome paint theme) पर बेस्ड है जो इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश और स्मार्ट लुक दे रहा है।

650 cc का दमदार इंजन

रॉयल एनफील्ड की तरह इसके नए एडिशन रॉयल एनफील्ड 650 ट्विन एनिवर्सरी एडिशन का मॉडल 650cc के इंजन से लेस है।आपको बता दें कंपनी ने रॉयल एनफील्ड के 120 साल पूरे होने के मौके पर ये स्पेशल एडिशन मार्केट में उतारा था इसके अलावा कंपनी ने दो और ट्रिम उपलब्ध करवाए जिनका नाम है रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और इंटरसेप्टर आईएनटी 650।

यह भी पढ़ें…Death Machine : ‘मौत की मशीन’ को मिली कानूनी मंजूरी, 1 मिनट में बिना दर्द के हो जाएगी मृत्यु

इस स्पेशल एडिशन के लिए स्पेशल वॉरंटी भी है। इतना ही नहीं कंपनी इसके साथ स्पेशल और ओरिजिनल एसेसरीज किट भी साथ में दे रही है। तीन साल की वॉरंटी तो साथ है ही चौथे और पांचवे साल के लिए एक्सटेंड वॉरंटी (Accident Warranty) भी दी जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews