Royal Enfield की नई इलेक्ट्रिक बाइक मचाएगी मार्केट में धमाल, मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें कब होगी लॉन्चिंग 

Royal Enfield की नई इलेक्ट्रिक बाइक मचाएगी मार्केट में धमाल, मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें कब होगी लॉन्चिंग 

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। भारत का आने वाला भविष्य इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का है। बहुत जल्द इलेक्ट्रिक व्हीकल के मार्केट में Royal Enfield की भी एंट्री होने वाली है। हाल ही में कंपनी ने Royal Enfield हंटर 350 को पेश किया है और फिलहाल बुलेट 350 की चर्चा भी हो रही है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक पर काम शुरू कर चुकी है। कहा जा रहा है की Royal Enfield अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक से 2025 तक पर्दा हटा सकता है।

यह भी पढ़े… स्वतंत्रता दिवस के पहले MP में आई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, आज इतने बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें यहाँ

भारत में रॉयल एनफील्ड का बाजार भी काफी मजबूत है। ग्राहक इसके हर मॉडल का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। बात इसके इलेक्ट्रिक मॉडल की करें तो इसका विकास फिलहाल पहले चरण में हैं। आने वाले तीन सालों में रॉयल एनफील्ड अपने नए एलेक्टर टू व्हीलर को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट की मानें इसे J प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं यं कहा जा रहा है की नई रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक ग्राहकों के बजट के हिसाब से विकसित की जाएगी।

यह भी पढ़े… Rashifal 14 August 2022: मेष-मिथुन-कन्या के लिए आज का दिन लाभदायक, पदोन्नति-आर्थिक लाभ, वृश्चिक मीन रखें ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बाइक में सरकारी योजनाओं को अपनाते हुए इसके निर्माण कार्य में भी इनपुट के लागत को भी कम करेगा। जिससे बाइक की कीमत भी कम होने की संभावना है। यह बाइक आकर्षित कीमत में उपलब्ध होगी। फिलहाल कंपनी भारत में अपने पोर्टफोलियो भी बढ़ाने की तैयारियों में जुटा है। आने वाले कुछ सालों में रॉयल एनफील्ड 450cc और 650cc की बाइक पेश कर सकता हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews