स्वतंत्रता दिवस के पहले MP में आई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, आज इतने बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें यहाँ

स्वतंत्रता दिवस के पहले MP में आई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, आज इतने बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें यहाँ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में पहले से ही अन्य राज्यों के मुकाबले पेट्रोल और डीजल की कीमत (Prices of petrol and diesel) अधिक देखी जा रही है। इसी बीच आज में इंधन की कीमतों में हल्की वृद्धि देखी गई।  पेट्रोल में 0.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 0.08 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि देखी गई है। वहीं उमरिया, सीधी, शिवपुरी, श्योपुर, राजगढ़, रतलाम, झाबुआ, छिंदवाड़ा और अनुपुर में पेट्रोल की कीमतों में 0.040 रुपये से लेकर 0.070 रुपये तक की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े… विजय शेखर शर्मा की बढ़ी परेशानी, पेटीएम के सीईओ के रूप में पुनर्नियुक्ति के खिलाफ सलाहकार फर्म की सिफारिश

वहीं कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल की कीमतों में 1 रुपये से भी अधिक की वृद्धि देखी गई है। इन शहरों में सतना और सिवनी शामिल है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, खरगोन, मंडला, पन्ना, सतना, सिवनी, शहडोल, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

यह भी पढ़े… कृषि मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में किसानों की तिरंगा यात्रा, 1000 से ज्यादा ट्रैक्टरों की परेड

उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, मंदसौर, खंडवा, कटनी, झाबुआ, हरदा, डिंडोरी, धार, दतिया, दमोह, छतरपुर, बेतूल और आगर मालवा में आज पेट्रोल करीब 109 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है। बालाघाट, अनुपुर, श्योपुर और रीवा में आज पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक देखी गई है, यहां 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews