Royal Enfield की नई रेसर बाइक मचाएगी तहलका, रेट्रो लुक बनाएगा युवाओं दीवाना, जानें फीचर्स और कीमत

Royal Enfield की नई रेसर बाइक मचाएगी तहलका, रेट्रो लुक बनाएगा युवाओं दीवाना, जानें फीचर्स और कीमत

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। रॉयल एनफील्ड अपने कई 650cc मोटरसाइकिल पर काम कर रहा है, ज्यादातर J प्लेटफॉर्म पर ही आधारित है। इस लिस्ट में से एक Royal Enfield Continental GT 650 है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Continental GT 650 के नए वर्ज़न के आने ही चर्चा भी शुरू हो चुकी है, जिसका नाम Continental GT 650 R बताया जा रहा है। हाल ही में Continental GT 650 को Race Fairing के साथ टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने की तैयारियां कर चुकी है।

कुछ महीने पहले ही Continental GT 650 को एलॉय व्हील्स के साथ देखा गया था। आने वाले समय में रॉयल एनफील्ड 650cc पर आधारित कई बाइक से पर्दा हटा सकता है। मौजूदा समय में Inteceptor 650 और Continental GT 650 भी शामिल है। उम्मीद है की Continental GT 650 R बहुत जल्द मार्केट में नजर आ सकता है, इसे टेस्टिंग के दौरान हाल ही में चेन्नई में स्पॉट किया गया है। पिछले मॉडल के मुकाबले इसका लुक काफी आकर्षक होगा, इसे कंपनी रेट्रो लुक दे सकती है। Continental GT 650 R में सिंगल सीट और फ्रंट में रेट्रो बिकीनी फेयरिंग दी गई है। टेस्टिंग के दौरान इस बाइक के डीलक्स कलर मॉडल को देखा गया है। साथ ही इसमें एलॉय व्हील्स भी दिए गए है।

यह भी पढ़े…OnePlus Nord N300 जल्द लेगा मार्केट में एंट्री, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें कब होगा लॉन्च

कहा जा रहा है की बाइक में ट्विन शॉक एब्जोर्बर मिल सकता है। बाइक की बिकीनी फेयरिंग इसके फ्यूल टैंक तक फैली हो सकती है। सिंगल सर्कुलर हेडलाइट यूनिट और फ्रंट ब्लिंकर्स सेटअप इसे अलग और आकर्षक लुक देता है। सूत्रों की माने तो Continental GT 650 R में 650cc इंजन जोड़ा गया है, कम वजन के साथ यह रेस के लायक हो सकता है। वहीं बाइक के कीमत की बात करें तो यह Continental GT 650 से महंगी हो सकती है। कंपनी Continental GT 650 R की पेशकश 2023 तक कर सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews