Sony Xperia 5 IV: छोटा पैकेट बड़ा धमाका होगा यह स्मार्टफोन, मिलेगी कॉम्पैक्ट डिजाइन, इस दिन होगा लॉन्च

Sony Xperia 5 IV: छोटा पैकेट बड़ा धमाका होगा यह स्मार्टफोन, मिलेगी कॉम्पैक्ट डिजाइन, इस दिन होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द मार्केट Sony के नए स्मार्टफोन की एंट्री होने वाली है। हालांकि अब तक इसके लॉन्च की टाइमलाइन सामने नहीं आई है, लेकिन इसके फीचर्स लीक हो चुके हैं। यहाँ बात सोनी के नए स्मार्टफोन की हो रही है, जिसका नाम Sony Xperia 5 IV बताया जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया है। 1 सितंबर 2022 को एक लॉन्चिंग ईवेंट में इस स्मार्टफोन को कंपनी लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़े… Google के साथ मिलकर 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा Jio, ये हो सकती है कीमत

टीज़र में कंपनी ने यह हिंट दिया है की यह एक कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला स्मार्टफोन हो सकता है। अब बात करें इसके फीचर्स की तो यह कहा जा रहा है की Sony Xperia 5 IV स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी इंटर्नल स्टोरेज होने की संभावना भी है। कुछ रिपोर्ट्स ने यह भी कहा है की यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आएगा।

यह भी पढ़े… WhatsApp पर आया नया फीचर, बिना झंझट के यूजर्स कर पाएंगे App पर घरेलू चीजों की शॉपिंग, जानें कैसे

वहीं कुछ का यह भी कहना है की यह इस सीरीज में सोनी का पहला वायरलेस चार्जिंग स्मार्टफोन भी हो सकता है। हालांकि इसका कैमरा अब भी एक रहस्य बना हुआ है। टीज़र की माने तो इसका कैमरा काफी दमदार हो सकता है। साथ ही इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा भी उपलब्ध हो सकता है।

Sony Xperia 5 IV के डिस्प्ले की बात करें तो यह कहा जा रहा है की यह स्मार्टफोन 6.5 इंच OLED डिस्प्ले पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। इसका डिजाइन छोटा होने के साथ Chasis होगा। टीज़र में कंपनी ने कहा है, “Be creative, Go Compact”, अब देखना यह है की यह स्मार्टफोन कैसा होता है, इसके लिए आपको 1 सितंबर तक का इंतजार करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews