Tata Tiago EV लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में आई सबसे सस्ती हैचबैक कार

Tata Tiago EV लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में आई सबसे सस्ती हैचबैक कार

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV आज लांच कर दी। ये हैचबैक कार है और अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है।Tata ने इसे कई दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। Tata Tiago EV कार में सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसकी शुरुआती कीमत है 8.49 लाख रुपए है। 10 अक्टूबर से इसकी बुकिंग शुरू हो रही है और 2023 से ये डिलीवर होनी शुरू हो जाएगी।

टाटा मोटर्स ने नई टेक्नोलॉजी और जरूरतों के मुताबिक Tata Tiago EV कार को डिजाइन किया है, दमदार फीचर्स एड किये हैं, फ्यूल ऑप्शन बढ़ाये हैं, साउंड क्वालिटी यूथ के हिसाब से की है।  Tata Tiago EV में पुश बटन स्टार्ट जैसी फेसिलिटी भी दी गई है।

Tata Tiago EV के सेफ्टी फीचर्स

Tata Tiago EV के सेफ्टी फीचर्स में रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा और सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS मिलता है इसके अलावा Tiago Electric Hatchback में मल्टी-मोड रीजेन ब्रेकिंग भी मिलती है जिसे सबसे पहले Nexon EV Max के साथ पेश किया गया था।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, नहीं बदले सोने के भाव, देखें सराफा बाजार का हाल

Tata Tiago EV की कीमत

Tata Tiago EV को शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए के साथ आज मार्केट में उतारा गया है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 11.79 लाख रुपए एक्स शोरूम तक जाती है। ये टाटा की सबसे सस्ती और पहली हैचबैच इलेक्ट्रिक कार है।  इसकी कीमत टाटा टिगोर ईवी (Tata Tigor EV) से कम है।

ये भी पढ़ें – Relationship tips : कितना सच्चा है प्यार और रिश्ता, इन 8 बातों से जानिये

Tata Tiago EV की डिजाइन

Tata Tiago EV की डिजाइन की बात करें तो ये टाटा टियागो पेट्रोल की तरह ही है। लेकिन इसे EV के रूप में बदला गया है, जिसे अलग दिखाने के लिए इसकी बॉडी के चारों तरफ इलेक्ट्रिक ब्लू एक्सेंट और हेडलैम्प्स के अंदर ब्लू हाइलाइट्स दी गई हैं।

ये भी पढ़ें – PFI देश के लिए खतरा, इसलिए प्रतिबंध लगाया : डॉ नरोत्तम मिश्रा

तीन फ्यूल ऑप्शन के साथ मिलेगी Tata Tiago EV

Tata Tiago EV हैचबैक तीन फ्यूल ऑप्शन्स,  पेट्रोल, CNG और Electric के साथ उपलब्ध होगी।  Tata Motors Tiago CNG को चार वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 1.2-लीटर इंटरनल कम्बशन इंजन मिलता है।

ये भी पढ़ें – मोदी सरकार की इस पेंशन योजना पर बड़ी अपडेट, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे नियम, इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

Tata Tiago EV का इंटीरियर और फीचर्स

Tata Tiago EV का केबिन लगभग ICE Tiago जैसा ही है। इसके इंटीरियर पर Tiago EV ब्लू एक्सेंट दिया है जो  पेट्रोल टियागो से अलग बिलकुल अलग है। गियर लीवर को ड्राइव मोड सलेक्टर के लिए रोटरी डायल से बदला गया
है कंपनी ने Tata Tiago EV में स्पोर्ट्स मोड भी दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews