खत्म हुआ इंतजार, आ रही है Royal Enfield की नई क्रूजर बाइक, बस कुछ घंटे बाकी, यहाँ जानें सबकुछ

खत्म हुआ इंतजार, आ रही है Royal Enfield की नई क्रूजर बाइक, बस कुछ घंटे बाकी, यहाँ जानें सबकुछ

Automobile News: रॉयल एनफील्ड अपनी नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने बहुचर्चित बाइक Super Meteor 650 कल लॉन्च हो सकता है। 16 जनवरी के बाद बाजारों में इसकी डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है। यह Royal Enfield के 650सीसी सेगमेंट वाली तीसरी बाइक है। इसे पहले कई बार टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट किया गया है। दुनिया में सबसे पहले भारत में इसकी एंट्री हो रही है।

बाइक में कई शानदार और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसें 648 सीसी इंजन दिया गया है, जो 47bhp अधिकतम पॉवर और 52.3 एनएम पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। ऐसा इंजन अब तक इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टीनेन्टल जीटी 650 में मिलता है। इसके साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है। 43मिनी यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और बैक में एक मोनो शॉक भी है। बाइक के दो मॉडल मार्केट में उपलब्ध होंगे, जिनके नाम सोलो टूरर और ग्रैन्ड है।

रॉयल एनफील्ड की नई मोटरसाइकिल में आरामदायक एग्रोनॉमिक्स के लिए नया फ्रेम दिया गया है। इसका वजन भी काफी कम है। क्रूजर बाइक एडजस्टेबल लीवर, ट्विन पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलईडी हेडलैंप और स्लिपट सीट दी गई है। इसके अलावा नए मॉडल में ऐनलॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल रीडआउट और साइड में ट्रिपर नेविगेशन पॉड भी दिया गया है । नई मोटरसाइकिल ब्रेकिंग पॉवर फ्रंट और डुअल चैनल ABS (दोनों एज पर डिस्क ब्रेक) के साथ आएगा। अब इसकी कीमत को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews