WhatsApp पर जल्द मिलेंगे ये 4 नए फीचर्स, चैटिंग-कॉलिंग बन जाएगी और भी मजेदार, यहाँ देखें लिस्ट

WhatsApp पर जल्द मिलेंगे ये 4 नए फीचर्स, चैटिंग-कॉलिंग बन जाएगी और भी मजेदार, यहाँ देखें लिस्ट

WhatsApp Features: व्हाट्सऐप लगातार नए-नए अपडेट्स ला रहा है। हाल ही मैसेज एडिटिंग समेत कई फीचर्स लॉन्च हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मेटा के अंतर्गत आने वाला सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म अन्य कई फीचर्स पर काम कर रहा है। WaBetaInfo के मुताबिक स्क्रीन शेयरिंग, शॉर्ट वीडियो मैसेज और अन्य शानदार फीचर्स जल्द ही यूजर्स को मिल सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अब तक इनके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-

शॉर्ट वीडियो मैसेज फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप ने चुनिंदा यूजर्स के लिए Short Video Messages फीचर रोल आउट कर दिया है। इसके जरिए यूजर्स 60 सेकंड का रियल टाइम वीडियो रिकार्ड कर दूसरे यूजर को भेज पाएंगे। सभी यूजर्स को जल्द ही यह सुविधा मिल सकती है।

मटेरियल डिजाइन 3

व्हाट्सऐप यूजर्स को जल्द ही ऐप पर मटेरियल डिजाइन 3 के गाइडलाइंस के हिसाब से रिडिजाइन्ड स्विच और फ्लोटिंग एक्शन बटन मिल सकते हैं। कंपनी ने कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए यह सुविधा शुरू भी कर दी है।

व्हाट्सऐप मल्टी अकाउंट फीचर

यह फीचर काफी लंबे समय से चर्चा में है। व्हाट्सऐप यूजर्स जल्द ही मल्टी अकाउंट फीचर मिल सकता है। इसके जरिए यूजर एक ही अकाउंट से एक से अधिक डिवाइसेस में लॉग इन कर पाएंगे।

स्क्रीन शेयरिंग फीचर

जल्द ही व्हाट्सऐप Screen Sharing फीचर भी लॉन्च कर सकता है। इसे कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए कंपनी ने रोल आउट भी कर दिया है। इसके जरिए वीडियो कॉल के दौरान अपने डिवाइस की स्क्रीन शेयर कर पाएंगे। ऐसी सुविधा Zoom ऐप पर मिलती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews