EV : कार खरीदने से पहले ये जरूर जान लें, भारत में क्यों धमाल मचा रही हैं बिना पेट्रोल के चलने वाली ये कारें!

Electric Vehicle

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। कार खरीदने का मन बना चुके हैं और ये सर्वे भी शुरू कर चुके हैं कि आपके लिए कौन सी इलेक्ट्रिक कार बेहतर है तो यहां मौजूद जानकारी पढ़ना न भूलें, हो सकता है आप उन कारों के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर पाएं जिनमें मेंटेनेंस कम लगता है, साथ ही पर्यावरण की कसौटी पर भी ये कारें खरी उतरती हैं और इन्हें लेने के बाद पेट्रोल के दामों की फिक्र नहीं करनी पड़ती।

खासबात ये है कि बिना पेट्रोल के ये उतने ही दमखम से सड़क पर दौड़ती भी हैं। ये हैं भारत के मार्केट में लॉन्च हो चुकी इलेक्ट्रिक कारें, जिन्हें अब बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये कारें।

Tata Nexon EV

भारत में जब से इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च हुई हैं इसी कार की डिमांड और बिक्री सबसे ज्यादा होने का दावा किया जाता रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट पर 60 फीसदी कब्जा इसी कार का है। एक बार इस कार को फुल चार्ज करने के बाद आप 312 किमी तक का सफर बिना किसी तकलीफ के कर सकते हैं। टाटा ने इसे जिपट्रॉन तकनीक से तैयार किया है। कीमत 13 लाख 99 हजार रूपये से शुरू है।

Hyundai Kona Electric 

23 लाख की कीमत से शुरू होने वाली ये कार हाल ही में भारत के बाजार में उपलब्ध हुई है। तेज चार्ज और चार्जिंग के बाद अच्छी रफ्तार इस कार की खासियत है। कंपनी ने दावा किया है कि ये कार सिर्फ एक घंटे में आधे से ज्यादा चार्ज हो जाती है। पूरी तरह चार्ज होने के बाद ये साढ़े चार सौ किमी से भी तेज भागती है।

MG ZS EV

एसयूवी हेक्टर की सफलता के बाद कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार को बाजार में उतारा है, कीमत रखी है बीस लाख से 23 लाख के बीच में। इस कार के लिए भी दावा यही है कि ये तीन सौ से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ सकती है और फुल चार्ज होने में तकरीबन दो घंटे लेती है।

Mercedes Benz EQC 

आलीशान गाड़ियां बनाने वाली मर्सिडीज भी इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में आने से खुद को रोक नहीं पाई है। हालांकि इसकी कीमत आम कस्टमर की सोच से परे है। ये कार 99 लाख 30 हजार की कीमत से शुरू होती है। मर्सिडीज ने बिजली से चलने वाली लग्जरी गाड़ी तैयार की है जो तीन सौ से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ सकती है और चार्ज होने में डेढ़ से दो घंटे का वक्त लेती है।

Tata Tigor EV 

इलेक्ट्रिक कार की कीमतों में ये अब तक की सबसे कम कीमत वाली कार है, जो दस लाख पचास हजार में उपलब्ध होगी। टाटा ने इस कार में फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी है। ये सिडान एक बार चार्ज होने पर 210 किमी तक सफर करती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews