TVS मोटर्स ने लांच की अपडेटेड TVS Radeon, जानें क्या है ख़ास

TVS मोटर्स ने लांच की अपडेटेड TVS Radeon, जानें क्या है ख़ास

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। TVS मोटर्स की पॉपुलर कम्यूटर बाइक TVS Radeon का अपडेटेड वर्जन कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। नई TVS रेडियन में मल्टी कलर एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में अब ग्राहकों को राइडर रियल टाइम माइलेज, लो बैटरी इंडिकेटर, टॉप स्पीड, क्लॉक, सर्विस इंडिकेटर और रियल टाइम माइलेज जैसे फीचर्स मिलेंगे। नई TVS रेडियन में TVS मोटर्स की ईको थ्रस्ट फ्यूज इंजेक्शन टेक्नोलॉजी पर आधारित 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसके साथ इंटेलिगो सिस्टम भी दिया गया है। इस इंजन में 7000 आरपीएम पर 8.2 बीएचपी की पावर जनरेट होती है और 5000 आरपीएम पर 8.7 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट होता है। इस इंजन के साथ कंपनी ने 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया है।

यह भी पढ़ें – 18 दिन बाद TVS की न्यू बाइक से उठ जाएगा पर्दा, इतनी धांसू कि पहली ही नजर में आ जाएगी पसंद

इसके बेस मॉडल के ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट और रियर दोनों व्हील में ड्रम ब्रेक दिया गया है। अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर इसके साथ जोड़े गए है। वहीँ इसके टॉप मॉडल में फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक हैं। इसके साथ भी अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर को जोड़े गए है।

यह भी पढ़ें – TVS Zeppelin : टीवीएस मार्केट में उतारने जा रहा अपनी क्रूजर बाइक, फीचर्स और लुक देखकर मोहित हो जाएंगे आप

बाइक के सस्पेंशन सिस्टम को देखें तो फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है वहीँ रियर में स्प्रिंग बेस्ट शॉक एब्जॉर्बर सिस्टम है। नई TVS रेडियन 2022 को चार नए रंगों में पेश किया है। यह सिंगल कलर और डुअल टोन कलर दोनों में उपलब्ध है। 2022 TVS रेडियन के बेस मॉडल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 59,925 रुपये राखी गई है जो टॉप वेरिएंट में 74,966 रुपये हो जाती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews