Twitter ने उठाया सख्त कदम, भारत में 6.8 लाख यूजर्स के अकाउंट्स पर लगा बैन, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

Twitter ने उठाया सख्त कदम, भारत में 6.8 लाख यूजर्स के अकाउंट्स पर लगा बैन, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

Twitter Accounts Ban: एलन मस्क (Elon Musk) के अधिग्रहण के बाद ट्विटर आय दिन सुर्खियों में बना रहता है। इस सोशल मीडिया मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कई बदलाव पिछले 5 महीनों में हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 26 जनवरी से 25 फरवरी के दौरान करीब 6.8 लाख भारतीय यूजर्स के अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाल शोषण को बढ़ावा देने वाले और बिना इजाजत दूसरों की न्यूड फोटो शेयर करने वाले करीब 6,82,420 यूजर्स के अकाउंट को ब्लॉक किया गया है। इतना ही नहीं देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में करीब 1,548 अकाउंट्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

नए आईटी नियम 2021 के तहत हर महीने टेक कंपनियों को सरकार के पास एक कंप्लायंस रिपोर्ट भेजनी होती है। ट्विटर ने अपने कंप्लायंस रिपोर्ट में बताया कि, ” शिकायतों के निपटारे सिस्टम के माध्यम से 26 जनवरी से 25 फरवरी के दौरान भारत में यूजर्स से केवल 73 शिकायतें भी प्राप्त हुई।”

कंपनी ने 27 ऐसे शिकायतों पर कार्रवाई की जो अपने अकाउंट के निलंबन (Suspend) के खिलाफ अपील रहे थे। स्थिति की बारीकी से समीक्षा करने के बाद ट्विटर ने 10 अकाउंट के निलंबन को कैंसल कर दिया है। बाकी रिपोर्ट किये अकाउंट्स को निलंबित कर दिया गया है। ट्विटर ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि उन्हें समान्य प्रश्नों से जुड़े 24 रिक्वेस्ट भी आए थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews