कम हुई Twitter की मार्केट वैल्यू, एलन मस्क ने कर दिया नए फीचर का ऐलान, यूजर्स को जल्द दिखेगा ये बदलाव

कम हुई Twitter की मार्केट वैल्यू, एलन मस्क ने कर दिया नए फीचर का ऐलान, यूजर्स को जल्द दिखेगा ये बदलाव

Twitter News: एक तरफ जहां ट्विटर के मार्केट वैल्यू में गिरावट देखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने नए फीचर का ऐलान कर दिया है। मस्क द्वारा ट्विटर की जिम्मेदारी संभालने के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर कई बदलाव हुए हैं। एक-एक कर नए फीचर्स की घोषणा अक्सर होते ही रहती है।

मार्केट वैल्यू हुई कम

एलन मस्क ने करीब 5 महीने पहले 27 अक्टूबर 2022 को ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था। बिजनेस के लेकर राजनीति तक ट्विटर हमेशा से एक बेहतरीन प्लेटफ़ॉर्म रहा है। साथ ही इसकी मार्केट वैल्यू में काफी अच्छी आती रही है। लेकिन मस्क के लिए यह सौदा काफी नुकसान वाला साबित हुआ। हाल ही आई रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट की मार्केट वैल्यू कम हुई है। वर्तमान समय में इसकी वैल्यू 20 बिलियन डॉलर बताई जा रही है। कहा जा रहा है की इस गिरावट का ट्विटर पर लगातार हो रहे बदलाव हैं। मस्क ने इन पाँच महीनों में कई विवादित फ़ैसलें लिये हैं। जिसके कारण कई विज्ञापनकर्ताओं ने दूरी बना ली है। बावजूद इसके सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ने सीईओ ने नए बदलाव का ऐलान कर दिया है।

ट्विटर पर होंगे ये दो बदलाव

एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए प्लेटफ़ॉर्म पर होने वाले बदलावों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से केवल वेरीफाइड यूजर्स ही ट्विटर की “For You” टैब की रिकमेन्डेशन का लाभ उठा पाएंगे। साथ ही केवल ब्लू टिक सब्स्क्राइबर्स (Verified Users) को ही सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर पॉल्स में वोट देना का अधिकार होगा। मस्क ने मुताबिक आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस वाले बॉट्स के झुंड को ट्विटर पर रोकने का यही सही तरीका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews