Viral news: Gmail नहीं होगा बंद, वायरल हो रही खबरों को Google ने किया खारिज, कहा – ‘जीमेल यहां रहने के लिए है’

Viral news: Gmail नहीं होगा बंद, वायरल हो रही खबरों को Google ने किया खारिज, कहा – ‘जीमेल यहां रहने के लिए है’

Viral news: जीमेल की सर्विस को बंद करने को लेकर फ़ैल रही ख़बरों के बीच अब टेक कंपनी जीमेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्विट करते हुए अपने यूज़र्स को साफ़ कर दिया है की जीमेल की कोई भी सर्विस बंद नहीं होगी। जानकारी के अनुसार यह पहले की तरह ही जारी रहेगी। हालांकि आपको जानकारी दे दें की इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट वायरल हो रही थी जिसमे दावा किया जा रहा था कि टेक की दिग्गज कंपनी गूगल इस साल जीमेल को बंद करने वाली है। साथ ही उस पोस्ट में एक ईमेल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जा रहा था, और दावा किया जा रहा था कि 1 अगस्त, 2024 के बाद जीमेल बंद हो जाएगा।

वायरल हुआ था पोस्ट:

दरअसल अफवाह की शुरुआत सोशल मीडिया पर एक फेक इमेज के साथ हुई थी, जिसे बिलकुल जीमेल कंपनी के ओर से किए गए ईमेल की तरह ही डिजाइन दिया गया था। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि गूगल कंपनी इस साल के आखिरी में जीमेल को बंद करने की तैयारी कर चुकी है। दरअसल यह इमेज X के साथ साथ टिकटॉक जैसे अन्य सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर फैल रही थी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसकी शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक से हुई थी। दरअसल कुछ पोस्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि जेमिनी इमेज जेनरेशन को लेकर तमाम आलोचनाओं के बाद गूगल जीमेल को बंद करने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार वायरल पोस्ट में लिखा गया था की, “वर्षों तक दुनिया भर में लाखों लोगों को जोड़ने, बिना रुके कम्यूनिकेशन को सक्षम बनाने और अनगिनत कनेक्शनों को बढ़ावा देने के बाद, जीमेल का सफर समाप्त हो रहा है।” साथ ही आगे इसको लेकर कहा गया की 1 अगस्त, 2024 से जीमेल ऑफिशियली बंद होने वाला है, जिसके चलते जीमेल की सभी सर्विस बंद हो जाएगी। मैसेज में बताया गया की जीमेल अब ईमेल भेजने, प्राप्त करने या स्टोर करने का काम नहीं करेगा।

जीमेल का HTML व्यू होगा बंद:

दरअसल वायरल हो रही इस फर्जी खबर के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर जंग छिड़ गई थी। और जीमेल यूजर्स इसको लेकर बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे थे, जिससे जीमेल हैशटैग के साथ ट्रेंड भी करने लगा था। वहीं पिछले साल गूगल ने घोषणा भी की थी कि जीमेल का क्लासिक HTML व्यू 2024 में बंद हो जाएगा। हालांकि कंपनी के इस मैसेज को बदलकर यूजर्स को जीमेल बंद होने का झूठा दावा किया गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews